क्रिकेट

Eng vs Ind: एजबेस्टन में 12 साल से अजेय है इंग्लैंड, क्या आज रुक पाएगा विजय रथ, आखिरी बार भारत ने ही रौंदा था 9 विकेट से

England ODIs record at Edgbaston: वनडे क्रिकेट में भले ही भारत के आंकड़े इंग्‍लैंड से बेहतर हैं, लेकिन एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड की टीम पिछले 14 साल से अजेय है। आखिरी बार भारत ने ही उसको हराया था। अब देखना होगा कि टीम इंडिया फिर वही प्रदर्शन दोहरा पाती है या इंग्लिश टीम जीत के रथ पर सवार रहेगी।
2 min read
Jul 14, 2026
England ODIs record at Edgbaston
ODI ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

England ODIs record at Edgbaston: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले से हो गया है। भारतीय टीम टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब वनडे में चुकता करने उतरी है, लेकिन एजबेस्‍टन के वनडे आंकड़े डराने वाले हैं। इस मैदान पर मेजबान पिछले 12 साल से वनडे क्रिकेट में अजेय है। उसे आखिरी बार 2014 में भारत ने ही 9 विकेट से हराया था। अब ये देखना दिलचस्‍प होगा कि टीम इंडिया इस बार भी उसके विजय रथ को रोक पाती है या नहीं?

एजबेस्‍टन में आखिरी मैच में इंग्‍लैंड ने 238 रन से दर्ज की थी जीत

एजबेस्‍टन में इंग्‍लैंड के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो 2014 में भारत से बुरी तरह हारने के बाद इंग्‍लैंड ने यहां विभिन्‍न टीमों के खिलाफ सात वनडे मुकाबले खेले हैं और सातों ही जीते हैं। मेजबान इंग्लिश टीम ने आखिरी मुकाबला यहां मई 2025 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसमें उसने 400 रन का विशाल स्‍कोर बनाकर विंडीज की टीम को महज 162 रन पर समेट दिया था और 238 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

एजबेस्टन (बर्मिंघम) में इंग्‍लैंड के पिछले 8 वनडे मैचों के नतीजे

वर्षमुकाबलाविजेतापरिणाम
2026इंग्लैंड vs भारतमैच 14 जुलाई कोमैच जारी
2025इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजइंग्लैंड238 रन से जीता
2021इंग्लैंड vs पाकिस्तानइंग्लैंड3 विकेट से जीता
2019इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड8 विकेट से जीता
2019इंग्लैंड vs भारतइंग्लैंड31 रन से जीता
2017इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड40 रन से जीता
2016इंग्लैंड vs श्रीलंकाइंग्लैंड10 विकेट से जीता
2015इंग्लैंड vs न्यूजीलैंडइंग्लैंड210 रन से जीता
2014इंग्लैंड vs भारतभारत9 विकेट से जीता

जब भारत ने एजबेस्‍टन में 9 विकेट से दी थी मात

बर्मिंघम के एजबेस्‍टन स्‍टेडियम में सितंबर 2014 में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले गए मैच में भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में इंग्‍लैंड पहले बल्‍लेबाजी करते 206 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली थी। जबकि भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट चटकाए थे।

207 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अजिंक्‍य रहाणे के शतक और शिखर धवन के नाबाद 97 रन की बदौलत महज 30.3 ओवर में 212 रन बनाते हुए 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Updated on:
14 Jul 2026 04:24 pm
Published on:
14 Jul 2026 04:24 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind: जसप्रीत बुमराह ने ODI क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, सक्रिय तेज गेंदबाजों की लिस्‍ट में शीर्ष पर

असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएस्केट छोड़ सकते हैं टीम इंडिया का साथ, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मैच

Eng vs Ind 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, भारतीय प्‍लेइंग XI में गंभीर के दोनों ‘चहेतों’ को मिली जगह

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद, भारतीय टीम में फूट को लेकर बड़ा खुलासा

IND vs ENG 1st ODI: क्या 100 शतकों का रिकॉर्ड होगा विराट का आखिरी लक्ष्य? पार्थिव पटेल ने बताया कोहली का सबसे बड़ा मोटिवेशन