क्रिकेट

Eng vs Ind 3rd ODI Timing: लॉर्ड्स में शाम को नहीं दोपहर से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड निर्णायक वनडे, भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग

Eng vs Ind 3rd ODI Timing: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज दो मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। निर्णायक मैच लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच का लाइव प्रसारण दूसरे मैच की तुलना में भारतीय फैंस 2 घंटे पहले देख पाएंगे।
2 min read
Jul 17, 2026
Eng vs Ind 3rd ODI Timing
ODI सीरीज की ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

England vs India 3rd ODI Timing Change: इंग्लैंड ने गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारत जहां इस सीरीज को जीतकर टी20 सीरीज की हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा तो मेजबान इंग्‍लैंड भी सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इन दोनों के बीच पिछला मैच शाम को शुरू हुआ था, लेकिन ये मैच दोपहर में ही शुरू हो जाएगा। आइये इस मैच से पहले इसकी भारतीय टाइमिंग नोट कर लीजिये।

इंग्‍लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्‍लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इंग्‍लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे भारतीय फैंस कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?

इंग्‍लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले को भारत में फैंस भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से देख लाइव देख पाएंगे। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे।

इंग्‍लैंड बनाम भारत तीसरे वनडे का भारत में लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्‍लैंड सीरीज के ब्रॉड कास्टिंग अधिकारी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए तीसरे वनडे को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप और मोबाइल पर लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्‍टार ऐप पर उपलब्‍ध होगी।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

इंग्‍लैंड की टीम

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, जोस बटलर (विकेट कीपर), विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, गस एटकिंसन और रेहान अहमद।

Updated on:
17 Jul 2026 07:17 pm
Published on:
17 Jul 2026 07:17 pm
Also Read
View All