क्रिकेट

Eng W vs Ind W Only Test: सोफी एक्लेस्टोन के पास इतिहास रचने का मौका, 2 विकेट लेते तोड़ देंगी झूलन गोस्‍वामी का रिकॉर्ड

Eng W vs Ind W Only Test: भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एकमात्र टेस्‍ट मुकाबला जारी है। इस मैच में इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के पास भारत की दूसरी पारी में इतिहास रचने का मौका होगा। वह 2 विकेट लेते ही भारत की पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी का टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा विकेट का रिकॉर्ड तोड़ देंगी।
less than 1 minute read
Jul 11, 2026
Eng W vs Ind W Only Test
इंग्‍लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन विकेट लेने का जश्‍न मनाती। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

England W vs India W Only Test: लंदन के ऐसिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड की महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्‍ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान इंग्लिश टीम ने पहले दिन स्‍टंप तक एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। पहले दिन इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन तीन विकेट चटकाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। अब भारत की दूसरी पारी के दौरान उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह 2 और विकेट लेते ही भारत की पूर्व दिग्‍गज झूलन गोस्‍वामी के टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।

सोफी एक्लेस्टोन के नाम 43 टेस्‍ट विकेट

इंग्‍लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के नाम महिला टेस्‍ट क्रिकेट में फिलहाल 43 विकेट दर्ज हैं। वह लॉर्ड्स में जारी भारत की दूसरी पारी के दौरान 2 विकेट लेते ही भारत की पूर्व दिग्‍गज झूलन गोस्‍वामी को पीछे छोड़ देंगी, जिनके नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 44 विकेट दर्ज हैं। इस मामले शीर्ष पर इंग्‍लैंड पूर्व खिलाड़ी मैरी डगन हैं, जिन्‍होंने 17 मैच में 77 विकेट अपने नाम किए थे।

महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ीदेशकरियरमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मैरी डगनइंग्लैंड1949-196317777/6
बेटी विल्सनऑस्ट्रेलिया1948-195811687/7
डायना एडुल्जीभारत1976-199120636/64
क्लेयर फिट्ज़पैट्रिकऑस्ट्रेलिया1991-200613605/29
शांता रंगास्वामी कुलकर्णीभारत1976-199119606/99
मैरी मैकलेगनइंग्लैंड1934-195114607/10
रैकेल थॉम्पसनऑस्ट्रेलिया1972-198516575/33
जैकी लॉर्डन्यूजीलैंड1966-197915556/119
कैथरीन साइवर-ब्रंटइंग्लैंड2004-202214516/69
एनिड बेकवेलइंग्लैंड1968-197912507/61
डेनिस विल्सनऑस्ट्रेलिया1984-199111485/27
झूलन गोस्वामीभारत2002-202112445/25
सोफी एक्लेस्टोन*इंग्लैंड2017-202610*435/63

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ीदेशविकेट
दीप्ति शर्माभारत356
झूलन गोस्वामीभारत355
सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड338
एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया336
कैथरीन साइवर-ब्रंटइंग्लैंड335
शबनीम इस्माइलदक्षिण अफ्रीका325
Updated on:
11 Jul 2026 11:56 am
Published on:
11 Jul 2026 11:47 am