क्रिकेट

ईशान किशन-श्रेयस अय्यर को दिग्गज ने लगाई लताड़, बोले- पैसा कमाओ, लेकिन देश…

Ishan Kishan Shreyas Iyer Controversy: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद भी विवाद जारी है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दोनों को लताड़ लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
ishan-kishan-shreyas-iyer.jpg

Ishan Kishan Shreyas Iyer Controversy: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद भी विवाद जारी है। आए दिन इन दोनों को पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर और फैंस निशाना बना रहे हैं। ईशान और अय्यर के इस विवाद में अब एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की भी एंट्री हो गई है। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने घरेलू क्रिकेट को महत्व नहीं देने पर इन दोनों को लताड़ लगाई है। उन्‍होंने कहा कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को आईपीएल के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता पर रखना चाहिए।


पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने टीओआई से बातचीत में कहा कि मैं पिछले काफी समय से कहता आ रहा हूं कि पैसा कमाओ, कौन मना करता है? पैसा कमाना चाहिए... लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए कि आप घरेलू क्रिकेट के साथ देश को भी महत्व नहीं दें। ये बात अब खिलाड़ियों के दिमाग में मजबूती से बैठ गई होगी। खिलाड़ी अक्‍सर यही सोचते हैं कि एक महीने आराम के बाद फिर खेलूंगा। मैं इतना पैसा कैसे छोड़ सकता हूं, लेकिन ये सोच सही नहीं। पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन उतना भी नहीं।

इसलिए बीसीसीआई ने दी सजा

बता दें पिछले दिनों ही बीसीसीआई ने 2023-24 के लिए खिलाडि़यों की सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट लिस्‍ट जारी की थी। जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के नाम नहीं थे। इससे पहले इन दोनों को बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट खेलने की नसीहत दी थी। इन दोनों ने उसकी अनदेखी करते हुए घरेलू क्रिकेट नहीं खेला। ईशान किशन ने मानसिक तनाव के चलते खेल से दूरी बनाई तो श्रेयस अय्यर पीठ दर्द का बहाना बनाकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला।

यह भी पढ़ें :WPL 2024: आरसीबी की पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग, जानें अन्य टीमों का हाल

अब आईपीएल खेलते आएंगे नजर

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद आए दिन ईशान किशन और श्रेयस को पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर और फैंस निशाना बना रहे हैं। अब ये दोनों आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखेंगे। देखने वाली बात ये होगी कि ये दोनों आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं?

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टिकटों की कीमतों ने तोड़ा वनडे विश्व कप का रिकॉर्ड

Published on:
05 Mar 2024 10:58 am
Also Read
View All
Eng vs Ind ODIs: विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 59 रन बनाते ही तोड़ देंगे

ENG vs IND 5th T20I: भारत की हार का असली विलेन कौन? जिसके ब्‍लंडर की वजह इंग्लैंड के पक्ष में मुड़ गया मैच

ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश