4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2024 Point Table में टॉप पर रहते हुए दिल्ली सीधे फाइनल में पहुंची, देखें प्लेऑफ का शेड्यूल

Womens Premier League 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला चरण समाप्‍त हो चुका है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है तो मुंबई इंडियंस दूसरे और आरसीबी ने तीसरे पायदान पर रहते हुए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Mar 2024, 7:28 AM IST

WPL_2024_Points_Table.jpg

Womens Premier League 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला चरण समाप्‍त हो चुका है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है तो मुंबई इंडियंस दूसरे और आरसीबी ने तीसरे पायदान पर रहते हुए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस और यूपी वॉरियर्स बाहर हो गए हैं। अब मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इनमें से जीतने वाली टीम दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। आइये जानते प्‍लेऑफ का शेड्यूल और पॉइंट्स टेबल का हाल।


महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला चरण अब समाप्त हो चुका है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सीधे फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहते हुए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है। जबकि आरसीबी ने 8 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहते हुए प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है।

WPL 2024 का प्‍लेऑफ शेड्यूल

- 15 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 15 मार्च को शाम 7.30 बजे से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

- 17 मार्च को फाइनल मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स और एलिमिनेटर विजेता के बीच 17 मार्च को शाम 7.30 बजे से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा।




























































टीममैचजीतेहारेटाई/नो रिजल्‍टपॉइंट्सनेट रन रेट
दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Q)7520/010+0.918
मुंबई इंडियंस (Q)8530/010+0.024
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Q)8440/08+0.306
यूपी वॉरियर्स8350/06-0.371
गुजरात जायंट्स7250/04-0.873


यह भी पढ़ें :भारत-पाक वर्ल्‍ड कप मैच के टिकटों के रेट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, करोड़ों में पहुंचे एक टिकट के दाम