India vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच दुनिया के किसी भी हिस्से में क्रिकेट मुकाबला खेला जाए, उसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आती। दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों को इस साल अमरीका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच 19 जून को न्यूयॉर्क में मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन, प्रशंसकों के लिए मैच देखना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मैच के सभी टिकट बिक गए हैं और ब्लैक में मिल रहे टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का टिकट 1.86 करोड़ रुपए में बिक रहा है।