20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / RCB vs MI: बैंगलोर की लगातार दूसरी हार, मुंबई ने 7 विकेट से हराया

RCB vs MI: बैंगलोर की लगातार दूसरी हार, मुंबई ने 7 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 132 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए अमेलिया कर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Mar 2024, 10:38 PM IST

kerr.png

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, WPL 2024: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का 9वां मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। यह RCB की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है। वहीं इस जीत के साथ मुंबई टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 132 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए अमेलिया कर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने 26, यास्तिका भाटिया ने 31 और कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने 27 रनों का योगदान दिया। RCB के लिए श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वेयरहम और सोफी डिवाइन ने एक - एक विकेट लिए।