4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक टिकट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, हजार, लाख में नहीं इतने करोड़ का बिक रहा

India vs Pakistan, T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान के महामुकाबले के टिकटों की कीमतों ने वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये पहली बार है, जब किसी क्रिकेट मैच के टिकट के रेट करोड़ों में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 6:22 PM IST

india_vs_pakistan.jpg

,,

India vs Pakistan, T20 World Cup 2024 Ticket Rates: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान के महामुकाबले के टिकटों की कीमतों ने वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये पहली बार है, जब किसी क्रिकेट मैच के टिकट के रेट करोड़ों में हैं। बता दें कि दोनों चिर प्रतिद्वद्वी देशों के बीच ये हाईवोल्‍टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। ये भारत-पाकिस्‍तान के दुनियाभर में फैले क्रिकेट फैंस की दिवानगी ही है कि इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और ब्लैक में मिल रहे टिकट के दाम आसमान पर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का एक टिकट 1.86 करोड़ रुपए का है।


वनडे वर्ल्‍ड कप में 57 लाख तक का बिका था एक टिकट

बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के मैच की दिवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। जैसे ही टिकट जारी होते है तो कुछ ही घंटों में सब बिक जाते हैं। भारत में खेले गए वनडे वर्ल्‍ड कप 2024 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आईसीसी ने बुक माय शो पर भारत-पाक मैच के सभी टिकट कुछ ही देर में बेच डाले थे। लेकिन, वियागोगो नामक एक वेबसाइट ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट करीब 57 लाख रुपए में बेचे थे।

टिकट के शुरुआती दाम 497 रुपए

गौर करने वाली ये है कि आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तहत भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेले जाने वाले मैच के टिकट की शुरुआती कीमत महज 497 रुपए रखी, हालांकि इन टिकटों की संख्या बहुत कम थी। इसके बाद स्टैंडर्ड कैटेगिरी के टिकटों की कीमत 14 हजार, स्टैंडर्ड प्‍लस के टिकटों की कीमत 24 हजार और प्रीमियर टिकटों की कीमत 33 हजार रुपए रखी थी। ये सभी टिकट बेचे जा चुके हैं, लेकिन अब ये कुछ वेबसाइट 1.86 करोड़ रुपए तक में बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर


टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत-पाक मैच के एक टिकट की कीमत

























टिकटआधिकारिक कीमतवेबसाइट पर कीमत
स्टैंडर्ड कैटेगिरी14.500 रुपए1.04 लाख रुपए
स्टैंडर्ड प्लस24 हजार रुपए41 लाख रुपए
प्रीमियम33 हजार रुपए1.84 करोड़ रुपए


यह भी पढ़ें :IPL 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस को बनाया नया कप्तान