4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024 से पहले धोनी की CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर

Devon Conway Ruled Out: एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोट के कारण मई तक मैदान पर नहीं उतरेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 8:54 AM IST

csk.jpg

Devon Conway Ruled Out: एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोट के कारण मई तक मैदान पर नहीं उतरेंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 से बाहर होना भी तय माना जा रहा है। डेवोन कॉन्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। इसी के चलते वह ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल रहे हैं। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कॉन्‍वे की चोट पर अपडेट देते हुए बताया है कि कॉन्वे के अंगूठे की सर्जरी होनी है। इस वजह से वे 8 हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे।


बता दें कि डेवोन कॉन्वे ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईपीएल के पिछले सीजन में भी उन्‍होंने सीएसके के लिए सर्वाधिक 672 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फाइनल में कॉन्‍वे 25 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे।

अब कौन करेगा ओपनिंग?

अब एमएस धोनी के लिए लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि डेवोन कॉन्वे की जगह ओपनिंग कौन करेगा? चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अजिंक्य रहाणे को दूसरा ओपनर बनाया जा सकता है। रहाणे ने भी पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्‍हें इससे पहले भी आईपीएल में ओपनिंग का अनुभव है।

यह भी पढ़ें : WPL 2024: मुंबई को पछाड़ दिल्ली टॉप पर, ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 Promo: हार्दिक पांड्या ने डांस कर उड़ाया गर्दा तो ऋषभ पंत रोते हुए दिखे