4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस को बनाया नया कप्तान

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान का ऐलान किया है। एसआरएच ने ये सबसे अहम जिम्‍मेदारी वर्ल्‍ड कप विजेता कप्‍तान पैट कमिंस को सौंपी है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्‍शन में उन्‍हें मोटी रकम खर्च कर खरीदा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 12:35 PM IST

pat_cummins.jpg

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। आयोजकों के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी ने भी अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है। एसआरएच ने ये सबसे अहम जिम्‍मेदारी वर्ल्‍ड कप 2023 के विजेता कप्‍तान पैट कमिंस को सौंपी है। वह एडन मारक्रम को रिप्लेस करेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन हैदराबाद की अगुवाई की थी। मारक्रम की कप्‍तानी में एसआरएच 14 में से 10 मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी। टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए ही हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने ये बड़ा कदम उठाया है।


आईपीएल 2024 के ऑक्‍शन में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ऑस्‍ट्रेलिया को वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का चैंपियन बनाने वाले कप्‍तान पैट कमिंस को मोटी रकम खर्च कर खरीदा था। इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर पर सनराइजर्स ने 20.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था। नीलामी के बाद से ही उनका कप्तान बनना तय नजर आ रहा था।

पिछले 9 महीने बेहद शानदार रहे

बता दें कि पैट कमिंस के लिए पिछले 9 महीने बेहद शानदार रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप के साथ ही उन्‍हें पिछले साल आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी टेस्ट टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। उम्‍मीद है कि उनकी अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें : क्या 5वें टेस्ट में बर्फबारी और बारिश बनेगी विलेन, जानें धर्मशाला के मौसम का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर