4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND Vs ENG : क्या 5वें टेस्ट में बर्फबारी और बारिश बनेगी विलेन, जानें धर्मशाला के मौसम का हाल

IND vs ENG 5th Test Dharamshala Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच से पहले धर्मशाला के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 11:40 AM IST

dharamshala.jpg

IND vs ENG 5th Test Dharamshala Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 7 से 11 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। वैसे तो भारत 3-1 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्‍जा जमा चुका है। लेकिन, आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला भी अहम है। भारत अगर इस मैच को जीतता है तो डब्‍ल्‍यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना रहेगा। लेकिन, इस मैच से पहले धर्मशाला के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस मैच में बर्फबारी और बारिश विलेन बन सकती हैं।


7 मार्च से खेले जाने वाले 5वें टेस्‍ट के लिए भारत और इंग्‍लैंड दोनों ही टीम धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। आज 4 मार्च से दोनों ही टीमें मैदान पर अभ्‍यास के लिए उतरेंगी। हालांकि भारत और इंग्लैंड के अभ्‍यास सत्र में मौसम बाधा डाल सकता है। एक्‍यूवेदर के अनुसार, 4 मार्च से 6 मार्च तक धर्मशाला में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में दोनों टीमों को इंडोर प्रैक्टिस से ही काम चलाना होगा।

7 से 11 मार्च तक धर्मशाला के मौसम का हाल

पहला दिन- एक्‍यूवेदर के अनुसार, 7 मार्च को धर्मशाला में सुबह छह बजे तक भारी बर्फबारी होगी। इसके बाद 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

दूसरा दिन- 8 मार्च को धर्मशाला के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि मौसम साफ रहेगा।

तीसरा दिन- धर्मशाला में 9 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी।

यह भी पढ़ें : WPL की हिस्ट्री में पहली बार किया गया इस नियम का इस्तेमाल

चौथा दिन- 10 मार्च को धर्मशाला के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि मौसम साफ रहेगा।

पांचवां दिन- 11 मार्च को धर्मशाला टेस्‍ट के आखिरी दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की 26 प्रतिशत संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर