4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL की हिस्‍ट्री में पहली बार किया गया इस नियम का इस्तेमाल

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम का इस्‍तेमाल किया गया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सयाली सतघरे पहली कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2024, 9:09 AM IST

hemlata.jpg

WPL 2024 Gujarat Giants vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियम का इस्‍तेमाल किया गया है। रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सयाली सतघरे पहली कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनी हैं। उन्‍होंने दयालन हेमलता की जगह ली है। दिल्ली की पारी के 15वें ओवर में कैथरीन ब्राइस की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच लेने के प्रयास में हेमलता के माथे पर चोट लग गई थी, जिस कारण उन्‍हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।


दरअसल, जेस जोनासेन ने डीप मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट खेला था, लेकिन वहां फिल्डिंग के लिए मौजूद हेमलता कैच पकड़ने में असफल रहीं। दयालन हेमलता ने न सिर्फ आसान सा कैच टपकाया, बल्कि वह खुद को भी चोटिल कर बैठीं। इसके बाद मैदान पर फिजियो को बुलाया गया और फिर उन्‍हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

नीलामी में अनसोल्‍ड रह गई थीं सयाली

सयाली सतघरे महिला प्रीमियर लीग की पहली कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनी हैं। सयाली को गुजरात जायंट्स ने काशवी गौतम की जगह 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 की नीलामी में सयाली अनसोल्ड रह गई थीं। जबकि उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

यह भी पढ़ें : WPL 2024: मुंबई को पछाड़ दिल्ली टॉप पर, ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

एक नजर मैच पर

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स 138 रन पर ही ढेर हो गई। दिल्‍ली के लिए जेस जोनासेन और राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले CSK को तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर