क्रिकेट

CSK के लिए विलेन बना ये 10 करोड़ी खिलाड़ी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का बड़ा खुलासा

Irfan Pathan exposes CSK biggest problem: इरफान पठान ने आईपीएल 2026 में सीएसके के हाल के लिए नूर अहमद को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि उसने बिना कोई विकेट लिए खूब रन लुटाए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी समस्या है।
2 min read
Apr 07, 2026
CSK playoff scenario after PBKS vs RCB match
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Irfan Pathan exposes CSK biggest problem: आईपीएल 2026 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। पांच बार की चैंपियन सीएसके अपने शुरुआती तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। टीम का ये हाल देख पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने नूर अहमद को सीएसके की सबसे बड़ी समस्‍या करार दिया है। उन्होंने 10 करोड़ी नूर की फॉर्म पर चिंता जताई है। इसके साथ ही पठान ने मैट हेनरी को लेकर भी अपनी निराशा जाहिर की है।

नूर ने बिना कोई विकेट लिए तीन मैचों खूब रन लुटाए

नूर अहमद पिछले सीजन में सीएसके के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे, लेकिन इस साल कोई खास असर नहीं डाल पाए हैं। इस सीजन में बाएं हाथ के स्पिनर को तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला है और खूब रन लुटाए हैं। इसमें आरसीबी के खिलाफ एक महंगा मैच भी शामिल है, जिसमें रजत पाटीदार और टिम डेविड ने उनकी जमकर धुनाई की थी।

पठान ने कहा कि नूर अहमद इस समय सीएसके ​​की सबसे बड़ी समस्या है। उसने इस सीजन में लगभग 10 ओवर गेंदबाजी की है और 100 से ज्‍यादा रन दिए हैं। उसके नाम एक भी विकेट नहीं है। मेरा मानना ​​है कि अगर वह अपने रन अप का एंगल ठीक कर ले, तो उसकी बॉडी का अलाइनमेंट बेहतर हो जाएगा। साथ ही उसका हाथ, जो एक तरफ झुक जाता है, वह भी सीधा हो जाएगा।

मैट हेनरी की गेंदबाजी पर भी उठाए सवाल

इरफान ने मैट हेनरी को लेकर भी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज़ ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। हेनरी ने आरसीबी के खिलाफ तीन ओवरों में 36 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए। पूरे टूर्नामेंट में वह बेअसर ही दिखे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेट हेनरी पास काफी अनुभव है। उसने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी इकॉनमी भी अच्छी रही है, लेकिन इस लीग में वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। एक अनुभवी गेंदबाज हाफ-वॉली गेंद नहीं फेंकता। अंशुल कंबोज ने विराट कोहली को क्रीज से बाहर निकलते देखकर एक बाउंसर फेंकी और उन्हें आउट कर दिया। वहीं, मैट हेनरी ने विराट को क्रीज से बाहर निकलते देखने के बाद भी फुल गेंद फेंकी।

सीएसके की रणनीतिक खामियां उजागर की

इस पूर्व ऑलराउंडर ने सीएसके की रणनीति में कुछ कमियां भी गिनाईं। ये कमियां टिम डेविड के खिलाफ अपनाई गई रणनीति से जुड़ी थीं। टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर आरसीबी को 250/3 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने कहा कि टिम डेविड आम तौर पर लेग स्टंप के बाहर खड़े होते हैं। इसलिए, ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करने से उन्हें खेलने के लिए ज्‍यादा जगह मिल जाती है।

अगर गेंदबाज यह सोच रहा है कि ऑफ स्टंप पर गेंदबाज़ी करके वह उन्हें जगह नहीं देगा, तो असल में वह उन्हें और ज्‍यादा जगह दे रहा होता है। आपको मिडिल स्टंप और लेग स्टंप पर ही गेंदबाजी करनी होगी, वरना वह आप पर जोरदार शॉट लगाएगा। आप शुरू में उन्हें रोक सकते हैं, जैसा कि चेन्नई ने नहीं किया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

Updated on:
07 Apr 2026 08:52 am
Published on:
07 Apr 2026 08:52 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच