क्रिकेट

‘अल्लाह करे कल बारिश हो जाए!’ इस पूर्व पाक क्रिकेटर ने इंडिया-पाक मैच से पहले मांगी दुआ, टीम इंडिया के शाही ठाठ देख दंग रह गया पाकिस्तान

भारत-पाक मैच से पहले एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने हार के डर से बारिश होने की दुआ मांगी है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया टीम इंडिया के लग्जरी चार्टर्ड फ्लाइट और वीवीआईपी स्वागत को देखकर हैरान है। जानिए कोलंबो से ताजा रिपोर्ट...

2 min read
Feb 14, 2026
Basit Ali said before the IND vs PAK match, "I hope it rains tomorrow." (photo - espncricinfo)

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच कल (15 फरवरी) कोलंबो में होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के खेमे में डर साफ नजर आ रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान के दिग्गज खुद कुदरत से दुआ कर रहे हैं कि खेल न हो पाए। चलिए जानते हैं कि मैच से पहले मीडिया और गलियारों में क्या बातें चल रही हैं…

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: ‘एक्शन’ पर बवाल के बीच पाक कप्तान आगा का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया भारत के खिलाफ अपना ‘ट्रंप कार्ड’

'अल्लाह करे बारिश हो जाए'

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बहुत ही चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कहा, 'मैच का नतीजा क्या होगा, इसका अंदाजा सबको है। इसलिए मैं तो यही सोचता हूं कि अल्लाह करे कल बारिश हो जाए। कम से कम पाकिस्तान को 1 पॉइंट तो मिल जाएगा।' उनकी इस बात का सीधा मतलब यही निकाला जा रहा है कि उन्हें अपनी टीम की जीत पर भरोसा नहीं है। वे हार की शर्मिंदगी से बचने के लिए बारिश का सहारा ढूंढ रहे हैं ताकि बिना खेले एक अंक मिल जाए।

टीम इंडिया की शाही एंट्री

मैच के साथ-साथ दोनों टीमों के रहन-सहन और आने-जाने के तरीकों की भी खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट खालिद बेग ने कोलंबो से बताया कि टीम इंडिया का स्वागत किसी राजा-महाराजा की तरह हुआ। जहां पाकिस्तान की टीम एक सामान्य (General) फ्लाइट से कोलंबो पहुंची और चुपचाप होटल चली गई, वहीं टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने एक खास लग्जरी चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया था।

चर्चा में रही हार्दिक की घड़ी

एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या की करोड़ों की घड़ी कैमरों का केंद्र बनी रही, तो वहीं दूसरी और अर्शदीप सिंह अपने मस्तमौला अंदाज में डांस करते दिखे।

फैन्स भी वीवीआईपी

इतना ही नहीं, भारतीय टीम के समर्थक भी पीछे नहीं हैं। दुनिया भर (कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब) से आने वाले भारतीय फैन्स भी जनरल फ्लाइट के बजाय चार्टर्ड फ्लाइट बुक करके कोलंबो पहुंच रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कल पूरा स्टेडियम नीले समंदर में डूब जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Rivalry: क्या वाकई ‘नॉर्मल’ होगा यह महामुकाबला? 15 फरवरी को दिखेगा किसमें कितना है दम!

Also Read
View All

अगली खबर