7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR के प्रदर्शन को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे शाहरुख खान? देखें Video

Shah Rukh Khan intense chat with CEO Venky Mysore: KKR के सह-मालिक शाहरुख खान आईपीएल 2026 में पहली बार सोमवार को अपनी टीम का मैच देखने पहुंचे। इस मैच के दौरान बारिश के ब्रेक में वह सीईओ वेंकी मैसूर से काफी गंभीर बातचीत करते नजर आए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 07, 2026

Shah Rukh Khan intense chat with CEO Venky Mysore

केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान सीईओ वेंकी मैसूर से गंभीर चर्चा करते हुए। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Shah Rukh Khan intense chat with CEO Venky Mysore: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है, क्योंकि वह अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की शुरुआत भी खराब रही, जब फिन एलन और कैमरन ग्रीन सस्ते में पवेलियन लौट गए। बादल छाए रहने के बावजूद कप्‍तान रहाणे ने पहले बल्लेबाजी करने का चौंकाने वाला फैसला लिया, जिस पर कई दिग्‍गजों ने सवाल उठाए।

शाहरुख खान की सीईओ वेंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत

केकेआर की पारी के 3.4 ओवर ही हुए थे कि बारिश के चलते खेल रोक दिया गया। इस दौरान केकेआर का स्कोर 25/2 था और कप्तान अजिंक्य रहाणे व अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर थे। इस ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्ट कैमरों ने केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को टीम के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते हुए कैद किया।

सिर्फ सिर हिलाते रहे वेंकी

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शाहरुख वेंकी को नसीहत दे रहे हैं, लेकिन बातचीत किस बारे में थी, यह पता नहीं चल सका है। हालांकि यह बातचीत काफी गंभीर लग रही थी। जब किंग खान बात कर रहे थे, तो उनके चेहरे पर गुस्‍से के भाव थे और मैसूर सिर्फ सिर हिलाकर उनकी बातों पर सहमति जता रहे थे। बॉलीवुड के बादशात बातचीत के दौरान हाथों से इशारे भी कर रहे थे। बता दें कि यह पहला मौका था, जब शाहरुख आईपीएल के इस सीजन में केकेआर का कोई मैच देखने पहुंचे थे।

शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बेटी सुहाना खान के साथ केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मैच देखने आए थे। बारिश के ब्रेक के दौरान कैमरे लगातार शाहरुख पर फोकस कर रहे थे, जब वे वेंकी मैसूर से बातचीत कर रहे थे और सुहाना पास ही से सब कुछ गंभीरता पूर्वक देख रही थी।

बारिश के ब्रेक के दौरान शो के होस्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वे दोनों काफी गंभीर बातचीत कर रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह केकेआर के के मालिक। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर के साथ एक गंभीर बातचीत।

केकेआर का बुरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए केकेआर ने कुछ बदलाव किए, क्योंकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही उपलब्ध नहीं थे। फ्रेंचाइजी ने रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। इस मैच में केकेआर की शुरुआत बेहद ही खराब थी, अगर बारिश से मैच नहीं धुला होता तो इस मैच के पंजाब की झोली में जाने के ज्‍यादा चांस थे। इससे पहले केकेआर को मुंबई इंडियंस और फिर सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था।