क्रिकेट

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश भी होश में आया, नहीं मिली पेनल्टी तो कहा- हम इंडिया के साथ मिलकर…

Bangladesh Cricket Board on ICC Decision: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने के बावजूद बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आईसीसी की बैठक सोमवार को हुई, जिसके बाद कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें एक अहम फैसला यह भी था कि बांग्लादेश के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। आपको […]
2 min read
Feb 10, 2026
Jay Shah
जय शाह (फोटो- IANS)

Bangladesh Cricket Board on ICC Decision: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने के बावजूद बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आईसीसी की बैठक सोमवार को हुई, जिसके बाद कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें एक अहम फैसला यह भी था कि बांग्लादेश के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश में बवाल मच गया था। मामला इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश में आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग पर भी बैन लगा दिया गया।

बांग्लादेश हुआ टी20 वर्ल्डकप से बाहर

मामला यहीं नहीं रुका। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश ने नया ड्रामा खड़ा कर दिया। बांग्लादेश का कहना था कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा, क्योंकि उसकी टीम को सुरक्षा को लेकर समस्या हो सकती है। हालांकि आईसीसी ने उनकी इस दलील को नहीं माना और बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को जगह देने की चर्चा शुरू हो गई थी।

न कोई एक्शन, न ही पेनल्टी

लेकिन 9 फरवरी को आईसीसी ने स्थिति साफ कर दी, जिसके बाद यह माना जाने लगा कि आईसीसी बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। इसके बावजूद आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि बहिष्कार करने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही कोई पेनल्टी लगाई जाएगी। ICC और BCB के बीच एक समझौते के तहत, यह एग्रीमेंट हुआ है कि बांग्लादेश ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2031 से पहले एक ICC इवेंट होस्ट करेगा, जिसे भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे।

बांग्लादेश के लिए राहत

BCB के वाइस-प्रेसिडेंट फ़ारूक़ अहमद ने कहा, "मुझे लगता है कि हम राहत महसूस कर रहे हैं। यह देखते हुए कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत जाने से मना करने के बाद बहुत सी बातें हवा में तैर रही थीं। हम पर कई तरह के बैन और पेनल्टी लग सकती थीं, और उन्हें रोक दिया गया है। इसके अलावा, हम कुछ इवेंट्स (वूमेंस वर्ल्ड कप) होस्ट कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम अगले साल विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे हैं। '31 में, हम इंडिया के साथ मिलकर 50-ओवर का वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे हैं।" इसके अलावा BCB के एक अधिकारी शखावत हुसैन ने बताया कि लाहौर में मीटिंग के बाद बहुत सारे फैसले लिए गए हैं, जिसका मतलब है कि क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के साथ हमारे रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।"

Also Read
View All
जिम्‍बाब्‍वे के दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए अशोक शर्मा का बड़ा बयान, किया सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बनने का दावा

Eng vs Ind 4th T20I Pitch report: भारत-इंग्‍लैंड चौथे मैच में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट

भारत की करारी हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर को घेरा, ट्रेंट ब्रिज के बाहर लगे ‘We want Sanju Samson’ के नारे, वीडियो वायरल

IND vs ENG: 4 मैच हारने के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया टीम इंडिया से कहां हो रही है चूक

IND vs ENG 4th T20: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने गंवाए हैं 5 में से 3 मैच, टीम इंडिया के नाम यहां सबसे बड़ा रन चेज