क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए 5 महिला उम्मीदवार मैदान में

महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी कोच पद के लिए आवेदन किया। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल थी।    

2 min read
Apr 30, 2021

नई दिल्ली। वर्ष 2017 के बाद से ही महिला क्रिकेट टीम ( indian women cricket team) के मुख्य कोच पुरुष ही रहे हैं। लेकिन अब पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवारों ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। बता दें कि ममता माबेन, जया शर्मा, सुमन शर्मा और नौशीन अल खादर अन्य महिला उम्मीदवार हैं जिन्होंने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। वहीं पुरुषों में निर्वतमान कोच डब्ल्यूवी रमन ने फिर से आवेदन किया है। उनका कार्यकाल दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद खत्म हो गया था। इतना नहीं पूर्व कोच रमेश पोवार और तुषार अरोठे ने भी आवेदन किया है। पोवार और अरोठे को सीनियर खिलाडिय़ों के साथ मतभेद के कारण पूर्व में अपना पद छोडऩा पड़ा था।

समिति करेगी मुख्य कोच का चयन
कोच पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अ्रप्रैल थी जिसके बाद अब मदन लाल की अगुवाई वाली समिति मुख्य कोच का चयन करेगी। हालांकि नीतू डेविड की अगुवाई वाली महिला चयनसमिति राष्ट्रीय टीम के लिए मुख्य कोच पद पर महिला का चयन करना चाहती थी। कोच को अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्वकप से पहले बहुत काम करना होगा। हालांकि मदन लाल का कहना है कि अभी बीसीसीआई ने क्लीयर नहीं किया है मुख्य कोच पद महिला होगी या पुरुष।

पूर्णिमा राव महिला टीम की आखिरी कोच थीं
बता दें कि पूर्णिमा राव भारतीय टीम की आखिरी महिला कोच थी। उन्हें अ्रप्रैल 2017 में हटा दिया गया था। इसके बाद अरोठे उनका स्थान लिया और उस साल टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन विवादास्पद परिस्थितियों में उन्हें पद छोडऩा पड़ा था। सीनियर बल्लेबाज मिताली राज ने भी उन पर अपने कॅरियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

Published on:
30 Apr 2021 05:24 pm
Also Read
View All
SRH vs DC Match Preview: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में आज बनेगा 500+ स्‍कोर या धड़ाधड़ गिरेंगे विकेट, जानें पिच समेत सभी महत्‍वपूर्ण डिटेल

‘विराट की वजह से ही क्रिकेट देखता हूं’ टेनिस किंग नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली के लिए कही ये बड़ी बात!

T20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग का गैंगस्टर से कनेक्शन? लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कनाडा का कप्तान!

गिल-बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ब्रेक देगा BCCI, इन युवाओं को मिलेगा मौका

IPL 2026 Points Table Update: GT को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल