करोड़ों लोगों की खुशी का जरिया है आईपीएल
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तनावपूर्व वक्त में आईपीएल करोड़ों लोगों के लिए खुशी का एक जरिया बनता है। हालांकि माइकल वॉन ने यह भी लिखा कि उन्हें इस बात से भी हैरानी है कि कैसे हाल ही में साउथ अफ्रीका में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स को हटने और भारत में खेलने की इजाजत दे दी गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें लगता है कि आईपीएल होते रहना चाहिए। इस मुश्किल वक्त में हर शाम जैसे यह करोड़ों लोगों के चेहरे पर खुशी लेकर आता है, यह काफी अहम है।