सिर्फ इंडियन प्लेयर्स को लगेगी वैक्सीन
बता दें कि आईपीएल में कई देशों के क्रिकेटर्स खेल रहे हैं। ऐसे में उनके टीकाकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे हैं तो क्या इन विदेशी खिलाड़ियों को भी वैक्सीन लगेगी या नहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल भारतीय खिलाड़ियों को ही यहां टीका लगाया जा सकता है।