17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को वतन लौटने के लिए खुद व्यवस्था करनी होगी: पीएम मॉरिसन

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने निजी तौर पर भारत की यात्रा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 Apr 2021, 4:33 PM IST

morrison.png

IPL 2021 में कई देशों के क्रिकेट प्लेयर्स खेल रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2021 टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर अपने देश वापस जा सकते हैं। बता दें कि सरकारें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध भी लगा रही हैं। इस बीच आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वतन लौटने के लिए अपनी खुद की व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि उन्होंने निजी तौर पर भारत की यात्रा की है।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के हवाले से एक अंग्रेजी समाचार पत्र द गार्जियन ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने निजी तौर पर भारत की यात्रा की है। यह ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं था। साथ ही पीएम ने कहा है कि वे खिलाड़ी अपने संसाधनों के तहत हैं और वे उन संसाधनों का भी उपयोग करेंगे, उन्हें यकीन है। उन्हें अपनी व्यवस्था के अनुसार ऑस्ट्रेलिया लौटना होगा।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 में खेल रहे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में है ईसीबी, निगरानी के साथ दे रहा सलाह

भारत से प्रत्यक्ष उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
बता दें कि इससे पहले पीएम मॉरिसन ने भारत से प्रत्यक्ष उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसके तहत वाणिज्यिक और सरकार की प्रत्यावर्तन सेवाएं और देश से कनेक्टिंग उड़ानों का उपयोग 15 मई तक नहीं किया जा सकेगा। वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे बल्लेबाज क्रिस लिन ने कहा था कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से टूर्नामेंट के समापन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को घर लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करने को कहा था।

यह भी पढ़ें— कोरोना के खौफ से करोड़ों रुपए ठुकरा कर IPL 2021 को बीच में छोडकऱ घर लौटे ये 7 क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 प्रतिशत लेता है
क्रिस लिन ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह संदेश भेजा कि जैसा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 प्रतिशत लेता है तो क्या ऐसा हो सकता है कि आईपीएल खत्म होने के बाद हम इस पैसे को चार्टर फ्लाइट पर खर्च कर सकें।

यह भी जानें -IPL 2021 Points Table

यह भी जानें -IPL 2021 Purple Cap Holders List

यह भी जानें -IPL 2021 Orange Cap Holders List