नई दिल्ली। IPl 2021, 9 मार्च को शुरू हुआ था और 30 मई को इसका फाइनल मुकाबला होना है। टोटल 60 मैच होने हैं और अभी केवल 20 मैच ही खेले गए हैं। इस दौरान कई खिलाड़ी तो घायल होने के बाद IPL से बाहर हो चुके हैं। लेकिन भारत में लौटकर आई कोरोना की लहर का कहर अब IPL पर टूट पड़ा है। खिलाडिय़ों के दिलों में भी अब कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। कई विदेश खिलाड़ी कोरोना के खौफ के चलते आईपीएल 2021 को बीच में ही छोडकऱ जाने का फैसला कर चुके हैं। कई खिलाडिय़ों का आईपीएल को बीच में छोडकऱ जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि, फेंचाइजी इस खिलाडिय़ों के IPL को बीच में छोडऩे के पीछे निजी कारण बता रही हैं, लेकिन सत्य बहुत लंबे समय तक नहीं छूपता है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके ऐलान किया है उनका परिवार कोविड-19 (Covid-19) के संकट से जूझ रहा है और इसी के चलते मैं आईपीएल 2021 बीच में ही छोड़ रहा हूं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो मैं वापसी करने पर सोचूंगा। आईए जानते हैं उन खिलाडिय़ों के बारे में जिन्होंने आईपीएल 2021 को बीच में छोडऩे का फैसला किया।