सख्त किए नियम
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सीओओ हेमांग अमीन ने हाल ही आईपीएल की सभी 8 फ्रैंचाइजी को एक इमेल लिखा है। इसमें बीसीसीआई ने लिखा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अब होटल के बाहर से खाना मंगाने पर रोक लगा दी है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि टूर्नामेंट में कोरोना टेस्ट को और कड़ा किया जाएगा।