क्रिकेट

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

Saba Karim on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी संजू सैमसन की जगह नहीं लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि संजू भी सोच रहे होंगे कि हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?
2 min read
Jul 02, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Most runs in T20s,
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Saba Karim on Vaibhav Sooryavanshi debut: आयरलैंड के बाद अब इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से ज्‍यादा वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के कई दिग्‍गज सूर्यवंशी को जल्‍द से जल्‍द भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्‍यू करते देखना चाहते हैं। संजू सैमसन के लगातार तीन मैचों में बुरी तरह फ्लॉप होने पर यह मांग और भी ज्‍यादा जोर पकड़ने लगी है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम को लगता है कि 15 साल के इस युवा को भारत की टी20 टीम में सैमसन की जगह देना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने संजू के हालिया प्रदर्शन का सपोर्ट करते हुए कहा कि अभी वैभव को बिना किसी तुलना के आगे बढ़ने देना चाहिए।

संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी को सपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं। लेकिन, अभी तक उन्‍हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है। भारतीय टीम मैनेजमेंट, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान श्रेयस अय्यर उनकी जगह संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की टॉप ऑर्डर तिकड़ी को सपोर्ट कर रही है, जिन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्या वैभव सूर्यवंशी संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं?

क्या वैभव सूर्यवंशी संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं? सबा करीम ने इस सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे इस समय ऐसा बिलकुल नहीं लगता। सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह मैच-विनर हैं। उनका आईपीएल सीजन बहुत अच्छा रहा था। उससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे। उन्‍होंने कहा कि संजू सैमसन सोच रहे होंगे कि हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?

'आपको अपना कॉल-अप कमाना होगा'

करीम ने यह भी कहा कि बिना किसी मैच में खिलाए भारतीय टीम के साथ बने रहने से सूर्यवंशी को फायदा हो सकता है। उनके लिए सीखने के लिए लिहाज से ये एक अच्छा मौका है। उन्हें यह भी समझ में आता है कि इस इंडियन टीम की प्‍लेइंग XI में जगह बनाने के लिए आपको अपना कॉल-अप कमाना होगा। यह माहौल उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। हालांकि उनमें बहुत ज्‍यादा टैलेंट है, लेकिन जब आप ऐसे कॉम्पिटिटिव माहौल में आते हैं, तो आपको अपना समय बिताना होता है।

'पूरी दुनिया वैभव को खेलते हुए देखने का इंतजार कर रही'

ज्ञात हो कि सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाले युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लेकिन, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आयरलैंड सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका नहीं दिया, जहां 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद करीम ने कहा कि मुझे उसकी बड़े रन बनाने की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। सिर्फ भारतीय फैंन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया वैभव सूर्यवंशी को उसी तरह खेलते हुए देखने का इंतजार कर रही है, जैसा उसने आईपीएल में किया था।

Updated on:
02 Jul 2026 07:28 pm
Published on:
02 Jul 2026 07:28 pm