क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को मैं इतने पैसै में… पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हार पर राजस्थान रॉयल्स को सुनाई खरी-खरी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने पिछले साल जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सहित बल्लेबाजों पर अधिक खर्च करने के लिए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की कड़ी आलोचना की।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2025, 9:02 PM IST
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Rajasthan Royals were dumped out of the IPL 2025 playoff race: आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस से हारकर राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इसके लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन पर निशाना साधते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के लिए उसकी नीलामी रणनीति को जिम्मेदार ठहराया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने पिछले साल जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सहित बल्लेबाजों पर अधिक खर्च करने के लिए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की कड़ी आलोचना की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने अपनी बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उसकी हार हुई है।

उन्होंनें कहा, राजस्थान रॉयल्स का एक अच्छा गेंदबाज है, जिस पर उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है, वह आर्चर है। दुर्भाग्य से उनका भारतीय चयन अच्छा नहीं रहा। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ तुषार देशपांडे बेंच पर बैठाया गया था। उन्हें भी बहुत ज्यादा पैसे (6.75 करोड़ रुपए) में खरीदा गया। फिर आपने दो और भारतीय बल्लेबाजों नीतीश राणा और वैभव सूर्यवंशी पर निवेश किया।

अभिनव मुकुंद ने कहा कि टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी उनकी कमजोर कड़ी रही है, जबकि पिछले सीजन में उनके पास आवेश खान, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज थे। उन्होंने बेबाकी से कहा, मैं चाहे जितना भी सोचूं, मैं वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपए और नीतीश राणा को 4.2 करोड़ रुपए में नहीं खरीदता। मैं उस पैसे को कुछ अच्छे गेंदबाजों में निवेश करता।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार उनके पास आवेश खान, चहल, अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा थे। ये पांच उचित, भरोसेमंद गेंदबाज हैं। यह एक अच्छी गेंदबाजी लाइन-अप है। आपको अंततः कम से कम दो या तीन मिल जाने चाहिए। लेकिन आपने किसी भी गेंदबाज (संदीप को छोड़कर) को रिटेन नहीं करने का फैसला किया और अब वे इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।

Updated on:
2 May 2025, 9:02 PM IST
Published on: