क्रिकेट

‘गुड लक, कप घर ले आओ’, पाकिस्तान के खिलाफ T20 WC मैच से पहले टीम इंडिया के प्‍लेयर्स के महिला टीम को खास संदेश

Gautam Gambhir and Company special msg to Indian womens team: भारतीय महिला टीम अपने आईसीसी विमेंस वर्ल्‍ड कप 2026 अभियान का आगाज पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। इससे पहले गौतम गंभीर एंड कंपनी ने महिलिा टीम का सपोर्ट करते हुए उनके लिए खास मैसेज भेजा है।

2 min read
Jun 14, 2026
Gautam Gambhir and Company special msg to Indian womens team
भारतीय महिला टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCIWomen)

Men's Team India msg to Indian Women's Team: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को करने जा रही है। इससे पहले महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों स्‍पेशल मैसेज भेजे हैं। पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम करोड़ों लोगों की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है। भारत को इस बार खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। इस बार उसका लक्ष्‍य अपनी बढ़ती उपलब्धियों की लिस्ट में पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जोड़ने का है।

पाकिस्‍तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले भारत के पुरुष स्टार्स ने मोटिवेशन के मैसेज शेयर किए और टीम को ग्लोबल स्टेज पर देश का नाम रोशन करने के लिए सपोर्ट किया। इसका एक वीडियो बीसीसीआई के एक्‍स अकाउंट पर शेयर किया गया है।

मैं चाहता हूं कि इस बार वे जीत जाएं- रोहित शर्मा

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे पता है कि टी20 क्रिकेट में वे बहुत करीब आ गए हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि इस बार वे जीत जाएं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। उनके पास एक सॉलिड टीम है, बहुत बैलेंस्ड टीम है। वे इंग्लैंड में खेलने का मजा लेंगे। मेन्स टीम इंडिया में हम सभी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।

गुड लक, कप घर ले आओ- गौतम गंभीर

हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे यकीन है कि आप 140 करोड़ भारतीयों को गर्व महसूस कराएंगे। बहुत कम लोगों को वर्ल्ड स्टेज पर देश को रिप्रेजेंट करने का मौका मिलता है। गलती करने से डरो मत। जब भी आपको शक हो, तो पॉजिटिव रास्ता अपनाओ। गुड लक, कप घर ले आओ।

वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं- शुभमन गिल

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने टीम की जीत की कहानी पर जोर देते हुए कहा कि आप लोगों ने इसे पहले भी जीता है और आप इसे से जीतेंगे। आपको हमारी पूरी शुभकामनाएं और वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं।

निडर बनो, बेरहम बनो और जीतने के लिए खेलो- श्रेयस अय्यर

नए बने टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वीडियो में कहा कि इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं। निडर बनो, बेरहम बनो और जीतने के लिए खेलो।

हमें उम्मीद है कि हम यह ट्रॉफी जीतेंगे- ईशान किशन

वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि मुझे लगता है कि इसे एक और गेम की तरह ही लें। मुझे लगता है कि आप सभी ने पूरे सीजन में बहुत अच्छा किया है। आप कमाल का क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए इसे सिंपल रखें, पूरे साल आपने जो किया है उस पर भरोसा करें। मुझे लगता है कि अगर आप इसे सिंपल रखेंगे तो चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। हम सभी को आप सभी पर बहुत गर्व है और हमें उम्मीद है कि हम यह ट्रॉफी जीतेंगे।

Updated on:
14 Jun 2026 12:48 pm
Published on:
14 Jun 2026 12:40 pm