क्रिकेट

‘नहीं चाहते कि वह बदलें’, गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को टेस्ट उप-कप्‍तानी से हटाए जाने पर चुप्पी तोड़ी

Gautam Gambhir on Rishabh Pant: ऋषभ पंत को टेस्‍ट टीम की उप कप्‍तानी से क्‍यों हटाया गया? अफगानिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2026, 2:57 PM IST
Gautam Gambhir on Rishabh Pant
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: IANS)

Gautam Gambhir on Rishabh Pant: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप कप्‍तान बनाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। जब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की गई थी, तब पंत को पद से हटाए जाने पर फैंस हैरान थे। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में प्रोटियाज ने 0-2 से क्‍लीन स्विप किया था और पंत के परफॉर्मेंस की काफी आलोचना हुई थी।

'टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि पंत बदलें'

ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्‍होंने सीजन खत्‍म होने से पहले ही एलएसजी की कप्‍तानी छोड़ दी। फिर अपनी टेस्ट उपकप्‍तानी से भी हाथ धो बैठे, जिससे कई तरह के अंदाजे लगाए जाने लगे। एकमात्र टेस्‍ट से पहले गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि पंत बदले, लेकिन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को परिस्थिति के हिसाब से खेलना होता है।

'हर किसी को परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाता है'

गंभीर ने कहा कि जिम्मेदारी सिर्फ इंडिया के लिए खेलने की है। बाकी सब कुछ एक बाय-प्रोडक्ट है। जब आप इंडिया के लिए खेलना शुरू करते हैं, तो आप उप-कप्‍तान बनने के बारे में नहीं सोचते। आप भारत के लिए अच्छा करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए एक से दूसरे के पास जाना सिर्फ एक बाय-प्रोडक्ट है। उन्‍होंने कहा कि हर किसी को परफॉर्मेंस के आधार पर आंका जाता है। चाहे मैं हूं, सपोर्ट स्टाफ हो या कोई भी खिलाड़ी हो। आखिरकार, इंटरनेशनल क्रिकेट यही है। जहां तक ऋषभ की बात है, हम उससे उम्मीद करेंगे कि वह जैसा है वैसा ही रहे।

'परिस्थिति के हिसाब से खेलना बहुत जरूरी'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उससे कहेंगे कि तुम्हें अपना गेम कंट्रोल करना होगा। लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट में परिस्थिति के हिसाब से खेलना बहुत जरूरी है। सिचुएशन को समझना जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि किसी प्लेयर को उसके नेचुरल गेम से बिल्कुल अलग खेलने के लिए कहा गया हो। चाहे वह टेस्ट क्रिकेट हो, वन-डे क्रिकेट हो या T20 क्रिकेट हो। आखिरी मकसद रन बनाना और विकेट लेना है।

‘ऋषभ की तरफ से कोई शिकायत नहीं’

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी कहा था कि टेस्ट उपकप्‍तानी खोने को लेकर ऋषभ की तरफ से कोई शिकायत नहीं है और विकेटकीपर ने गंभीर के साथ ईमानदारी से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट सच में चाहेगा कि पंत मैच के हालात के हिसाब से खुद को और ढालें ​​और उसी के हिसाब से खेलें।

Updated on:
5 Jun 2026, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: केएल-यशस्वी फिर फेल, पडिक्कल-सुदर्शन ने पारी को संभाला, दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड से 98 रन पीछे भारत

तिलक वर्मा ने T20I में इतिहास रचते हुए युवराज-सैमसन जैसे दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे, अब नजर रोहित-विराट के महारिकॉर्ड पर

शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

NZA vs INDA: बल्‍लेबाजों के फेल होने के बाद गेंदबाजों की जमकर कुटाई, न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 204 रन की बढ़त बनाई

भारत से लगातार दूसरी हार के बाद न्यूजीलैंड को बड़े झटके, लॉकी फर्ग्यूसन नहीं खेलेंगे तीसरा मैच, मैट हेनरी बाकी T20I सीरीज से बाहर