
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)
Saba Karim on Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट किक्रेट से संन्यास ले चुके हैं। अब ये सिर्फ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही खेलते हैं और दोनों का सपना अगला वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। विराट कोहली के परफॉर्मेंस, फिटनेस और रनों की जबरदस्त भूख ने भारतीय सेलेक्टर्स को 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान में उनकी जगह को लेकर कोई शक नहीं छोड़ा है। लेकिन, भारत के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व सेलेक्टर सबा करीम का मानना है कि अगर रोहित शर्मा को जगह बनानी है, तो उन्हें अभी भी बहुत काम करना होगा।
रोहित और कोहली दोनों 2027 वर्ल्ड कप के बाद अपने शानदार इंटरनेशनल करियर का अंत करना चाहेंगे। हालांकि, सबा करीम को लगता है कि दोनों पूर्व कप्तान अभी बहुत अलग-अलग पोजीशन पर हैं। करीम ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी। उसे अपनी फिटनेस लेवल और अपनी बैटिंग परफॉर्मेंस पर काम करना होगा। मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स अगले छह महीनों तक रोहित के परफॉर्मेंस पर नजर रखेंगे, ताकि यह तय हो सके कि वह इस समीकरण का हिस्सा बन सकते हैं या नहीं।
करीम ने आगे कहा कि कोहली की कंसिस्टेंसी और कमिटमेंट ने सेलेक्टर्स को पहले ही राजी कर लिया है। उन्होंने कहा कि विराट के लिए मुझे यकीन है कि वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप सेट-अप का हिस्सा होंगे। क्योंकि अपने परफॉर्मेंस और फिटनेस लेवल, रनों की अपनी भूख, उन्होंने सब दिखा दिया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस स्टेज पर विराट को सेलेक्टर्स के सामने कुछ साबित करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अगर रोहित को सेलेक्टर्स की वर्ल्ड कप प्लान में वापस आना है, तो उन्हें बहुत मेहनत करनी होगी। बता दें कि रोहित का आईपीएल 2026 सीजन बहुत मुश्किल रहा, क्योंकि मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर रही। इस सीजन वह चोटिल भी और 9 पारियों में सिर्फ 283 रन ही बना पाए।
वहीं, कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टाइटल डिफेंस में अहम रोल निभाया, जिसमें उन्होंने 165.84 के स्ट्राइक रेट से एक सेंचुरी और पांच हाफ-सेंचुरी के साथ 675 रन बनाए। करीम ने कोहली की अपने करियर के आखिरी दौर में भी खुद को फिर से बनाने की चाहत की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि अगर आप टी20 क्रिकेट में पिछले दो-तीन सीजन में विराट का स्ट्राइक रेट देखें, तो यह बढ़ा है, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि टी20 क्रिकेट में कुछ खास करने के लिए, उन्हें अपने स्ट्राइक रेट पर बहुत मेहनत करनी होगी।
अब विराट का स्ट्राइक रेट 170 और 180 के बीच है। पिछले साल, यह सिर्फ 140-150 था। वह ऐसे इंसान हैं, जो हर समय अपनी ताकत पर काम करते रहते हैं। विराट ने टेस्ट क्रिकेट, वन-डे क्रिकेट और अब टी20 क्रिकेट में, जो कुछ भी हासिल किया है, कोई भी हमेशा कह सकता है कि वह अब तक देखे गए सबसे अच्छे मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक हैं।
Published on:
05 Jun 2026 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
