
IPL vs PSL Controversy, Glenn Maxwell on IPL: भारत में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) चल रही है। भारत में तो कोई पूर्व क्रिकेटर शायद ही कभी PSL की चर्चा करता होगा, लेकिन पाकिस्तान में एक अलग ही फितूर सवार है और वो है IPL बनाम PSL की तुलना का। मजे की बात यह है कि अब खुद पाकिस्तानी ही इस जुनून की आलोचना कर रहे हैं और दुनिया को हकीकत दिखा रहे हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के टेढ़े-मेढ़े सवालों का सिलसिला जारी है, जहां बार-बार पूछा जा रहा है कि बेहतर कौन है, IPL या PSL? कई विदेशी खिलाड़ियों ने तो इस पर चुप्पी साध ली, लेकिन कुछ ने विवाद को हवा देते हुए कह दिया कि 'IPL तो बॉलीवुड की तरह है, असली क्रिकेट तो पाकिस्तान में होता है।' इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते ही इस बहस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
मैक्सवेल ने बिना किसी लाग-लपेट के साफ कह दिया, 'सच कहूं तो IPL की तुलना किसी और लीग से हो ही नहीं सकती। IPL एक अलग ही लेवल पर है, जबकि बाकी लीग्स उसके सामने कहीं नहीं ठहरतीं। यह पूरी तरह सच है कि IPL मेरी पसंदीदा लीग है। मैंने वहां सालों तक क्रिकेट खेला है और सच में IPL और PSL के बीच कोई मुकाबला ही नहीं है। मैं PSL में एक-दो मैच खेलने आता हूं, तो यह मेरे लिए किसी वेकेशन (छुट्टी) जैसा है। लेकिन IPL एक बहुत ही सीरियस लीग है, वो तो वर्ल्ड कप से भी ज्यादा रोमांचक है।'
ग्लेन मैक्सवेल इस वक्त हैदराबाद किंग्समेन की तरफ से अपना PSL डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, लेकिन उनकी टाइमिंग ने PCB को शर्मिंदा कर दिया है। मजे की बात यह है कि मैक्सवेल IPL में पिछले कुछ समय से फ्लॉप रहे हैं। साल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 6 पारियों में सिर्फ 48 रन बनाने के बाद उन्होंने 2026 की नीलामी में अपना नाम ही नहीं दिया। यानी जिस खिलाड़ी को भारत में आउटडेटेड मान लिया गया, वह अब पाकिस्तान की लीग को बचाने पहुंचा है। हैदराबाद किंग्समेन की हालत वैसे भी खराब है, वे अपने चारों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर हैं। अब टीम को उम्मीद है कि 500 से ज्यादा T20 मैच खेलने वाले मैक्सवेल उनकी किस्मत बदलेंगे।