क्रिकेट

GT vs KKR Pitch Report: गेंदबाजों के लिए ‘कब्रिस्तान’ है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जमकर बरसेंगे चौके – छक्के, पढ़ें अहमदाबाद की पिच का हाल

GT vs KKR, IPL 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी होती है। खासकर रेड सॉइल वाली पिच पर ट्रू बाउंस और अच्छी पेस मिलती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट्स खेल पाते हैं।
2 min read
Apr 17, 2026
Narendra Modi Stadium
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (photo - IANS)

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders, Pitch report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में केकेआर इस सीजन की पहली जीत दर्ज़ करने के इरादे से उतरेगी।

केकेआर ने नहीं जीता एक भी मैच

आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में, इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया था।

केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे। गुजरात आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है। यह टीम 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए थे।

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है। टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

अहमदाबाद की पिच का हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी होती है। खासकर रेड सॉइल वाली पिच पर ट्रू बाउंस और अच्छी पेस मिलती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट्स खेल पाते हैं। रेड सॉइल की वजह से शुरुआत में पेसर्स को थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों को फायदा होता है। स्पिनर्स को ज्यादा टर्न नहीं मिलता।

इस सीजन अहमदाबाद में पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हुई थी। इस मैच में कुल 414 रन बने थे, जीटी को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी। उम्मीद है कि GT vs KKR मैच भी एक हाईस्कोरिंग मुकाबला होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

मैच- 45
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23 (51.11%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 22 (48.89%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 21 (46.67%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 24 (53.33%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
लोएस्ट स्कोर- 89
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3
एवरेज रन पर विकेट- 28.77
एवरेज रन पर ओवर- 9.00
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 178

अहमदाबाद के मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में दिन के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 227 6 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां शुक्रवार को बारिश की संभावना मात्र 10% है और उमस 13% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

Updated on:
17 Apr 2026 11:53 am
Published on:
17 Apr 2026 11:53 am