क्रिकेट

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

अहमदाबाद की पिच मुख्य रूप से लाल मिट्टी की बनी होती है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हल्का उछाल होने की वजह से गेंद अच्छे से कैरी करती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है।

2 min read
Apr 30, 2026
IPL 2026 का 42वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। (photo - IPL)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 42वां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) और गत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियाम में खेले जाने वाले इस मैच में आरसीबी की नज़रें एक और जीत हासिल कर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने पर होगी।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस जीत की मौजूदा लय को जारी रखते हुए प्लेऑफ की राह को और पुख्ता करना चाहेगी। खासकर गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिहाज से उन्हें इस मुकाबले में जीत हासिल करना लगभग जरूरी है।

ये भी पढ़ें

CSK vs GT Pitch report: फिर हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला या स्पिनर मचाएंगे गदर, पढ़ें चेन्नई की पिच और मौसम का हाल

ऐसी है अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद की पिच मुख्य रूप से लाल मिट्टी की बनी होती है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हल्का उछाल होने की वजह से गेंद अच्छे से कैरी करती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है। इस मैदान में ज्यादातर मैचों हाई-स्कोरिंग होते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए पिछले मुक़ाबले में मुंबई ने तो 199 रन बनाए थे। लेकिन गुजरात मात्र 100 रन पर ढेर हो गई थी।

टॉस अहम भूमिका निभाता है

टॉस इस मैदान में अहम भूमिका निभाता है। अक्सर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है। पिछले मैचों में 70% मामलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शाम के मैचों में ड्यू का हल्का असर हो सकता है, जो चेज करने वाली टीम को मदद कर सकता है। यह मैदान भारत के सबसे बड़े मैदानों में से एक है। स्क्वायर बाउंड्री 73 मीटर और स्ट्रेट 82 मीटर की है। बड़े आकार की वजह से बड़े शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आउटफील्ड तेज है।

अहमदाबाद के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 30 अप्रैल को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान उमस 51% रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है। वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 3 मैचों में सफलता हासिल की है। सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Playoff Scenario: एकतरफा हो गई प्लेऑफ की रेस! टॉप-4 में जगह बनाने वाली 4 टीमें सिर्फ 2 जीत दूर, इन टीमों का सफर लगभग खत्म
Published on:
30 Apr 2026 09:00 am
Also Read
View All