क्रिकेट

GT vs SRH: आज IPL 2026 के प्‍लेऑफ में ऑफिशियली जगह बनाएगी पहली टीम, एसआरएच को डरा सकते हैं जीटी के आंकड़े

GT vs SRH Head to Head Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में आज 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले जान लिजिये एक-दूसरे के खिलाफ दोनों टीमों के रिकॉर्ड।

2 min read
May 12, 2026
मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते जीटी के कप्‍तान शुभमन गिल और एसआरएच के कप्‍तान पैट कमिंस। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

GT vs SRH Head to Head Record: आईपीएल 2026 में आज मंगलवार 12 मई को शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ऑफिशियली प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी और पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली एसआरएच दोनों ही टीमें पूरा जोर लगाएंगी। इस रोमांचक मुकाबले से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ सबसे मजबूत पक्ष आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें

जीत तो गई दिल्ली, लेकिन ये गलती पड़ी भारी, अब अक्षर पटेल को भरना पड़ेगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्यों

जीटी बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना कुल छह बार ही हुआ है। इनमें से पांच मुकाबले जीटी ने अपने नाम किए हैं तो एसआरएच को सिर्फ एक जीत ही नसीब हुई है। इस तरह गुजरात के आंकड़े सनराइजर्स को डरा सकते हैं।

होल्‍डर, राशिद और सुंदर की तिकड़ी निभा सकती अहम भूमिका

ईशान किशन भले ही इस सीजन में सभी बल्लेबाजों में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हों, लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को जेसन होल्डर, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर की तिकड़ी के खिलाफ तेज गति से रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें शुरुआत में ईशान के खिलाफ गेंदबाजी के लिए उतारा जा सकता है।

असल में एसआरएच के पूरी तरह से बाएं हाथ के बल्लेबाजों वाले टॉप-ऑर्डर के खिलाफ पावरप्ले में वॉशिंगटन एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक और दिलचस्प मुकाबला दो फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों हेनरिक क्लासेन और कगिसो रबाडा के बीच हो सकता है, रबाडा ने 30 गेंदों में तीन बार क्लासेन को आउट किया है।

पैट कमिंस के आने से मजबूत हुई एसआरएच

पैट कमिंस कमिंस की वापसी से एसआएच को काफी मजबूती मिली है। कमिंस जोस बटलर को काबू में रखने के लिए खुद गेंदबाजी करने आ सकते हैं। पैट ने टी20 मैचों में बटलर को चार बार अपना शिकार बनाया है। एसआरएच के हेड कोच डेनियल विटोरी का भी मानना है कि कमिंस जाहिर तौर पर सबसे अहम चीज इस खेल की समझ और शांति के साथ आते हैं। उनके आने से सभी प्‍लेयर्स को हौसला मिला है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्‍पैक्‍ट सब- प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा/स्मरन रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन। इम्‍पैक्‍ट सब- ईशान मलिंगा।

ये भी पढ़ें

कौन है माधव तिवारी, जिसने पंजाब किंग्स के मुंह से छीन ली जीत, फिर मैच के बाद दिया बड़ा बयान
Published on:
12 May 2026 02:51 pm
Also Read
View All