क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले हार्दिक और क्रुणाल के बीच जिम में हुआ मुकाबला, देखें वीडियो

वीडियो में हार्दिक कहते नजर आ रहे हैं कि वह ये चाहेंगे कि जिम चैलेंज में क्रुणाल जीत जाएं, लेकिन जब प्रतिस्पर्धा की बात आती है, तो जीतने के लिए जान लगा देता हूं।
2 min read
hardik_and_krunal.png
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या

कोरोना की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज तय समय से देरी से शुरू होगी। श्रीलंका टीम में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग जारी है। ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों भाईयों के बीच जिम में मुकाबला भी हुआ।

जिम में हार्दिक-क्रुणाल के बीच हुआ मुकाबला
जिम में वर्कआउट के दौरान दोनों भाई हार्दिक और क्रुणाल के बीच मुकाबला हुआ। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में हार्दिक कहते नजर आ रहे हैं कि वह ये चाहेंगे कि जिम चैलेंज में क्रुणाल जीत जाएं, लेकिन जब प्रतिस्पर्धा की बात आती है, तो जीतने के लिए जान लगा देता हूं। दोनों भाईयों के बीच पहला चैलेंज ‘वॉल स्क्वॉट होल्ड’ का था। इसमें बगैर कुर्सी के खंबे से टिककर घुटनों के बल बैठना था। इस टास्क में क्रुणाल ने छोटे भाइ हार्दिक को हरा दिया।

तीसरा चैलेंज बराबरी पर छोड़ा
दोनों भाईयों के बीच दूसरा चैलेंज ‘ग्लूट ब्रिज’ का हुआ। इस चैलेंज में दोनों भाइयों को उलटे लैटकर दोनों पैर कुछ देर तक बैंच पर रखने थे। इस चैलेंज में हार्दिक ने बाजी मारते हुए बड़े भाई क्रुणाल को हरा दिया। वहीं तीसरा चैलेंज ‘स्पिल्ट स्क्वॉट होल्ड’ का हुआ। इस चैलेंज को दोनों भाइयों ने बराबरी पर छोड़ दिया।

भारत—श्रीलंका सीरीज का नया शेड्यूल
श्रीलंकाई टीम में कोरोना के मामले मिलने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज में बदलाव किया। अब यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। वहीं टी-20 इंटरनेशल सीरीज की बात करें तो मुकाबले 22, 24 और 27 जुलाई को होने थे। बदलाव के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे। वहीं टी20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे।

Updated on:
12 Jul 2021 10:23 am
Published on:
12 Jul 2021 10:17 am
Also Read
View All
Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

IRE vs IND 1st T20 Weather Report: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश की संभावना

Women’s World Cup 2026 में लगातार 4 मैच जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया, फिर भी पहले राउंड के बाद हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर