क्रिकेट

संजू और बुमराह के शोर में छिप गई इस मैच विनर की मेहनत, ड्रेसिंग रूम में मिला ये खास मेडल

IND vs NZ Final: संजू सैमसन और बुमराह की तारीफों के बीच इस खिलाड़ी का तूफानी खेल छिप गया जिसने भारत को फाइनल में पहुंचाया। जानें क्यों ड्रेसिंग रूम में मिला खास सम्मान और उस खिलाड़ी का इसपर क्या कहना है...

2 min read
Mar 07, 2026
इंडियन क्रिकेट टीम (photo - Instagram/@indiancricketteam)

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद हर तरफ संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के चर्चे थे। लेकिन इन दोनों के पीछे एक ऐसी परफॉर्मेंस थी, जिसने भारत को फाइनल का टिकट दिलाया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ी की अहमियत को समझा और ड्रेसिंग रूम में उसे स्पेशल मेडल से नवाजा है।

ये भी पढ़ें

क्या अंधविश्वास से डरी टीम इंडिया? बदला होटल और ड्रेसिंग रूम, अभी भी 2023 की हार का खौफ!

वो इम्पैक्ट प्लेयर जिसे मिला मेडल

जहां संजू ने स्कोर को 253 तक पहुंचाया और बुमराह ने डेथ ओवरों में टीम को 7 रनों से जीत दिलाई, वहीं हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड खेल कहीं न कहीं हेडलाइंस में दब गया था। हार्दिक ने आखिरी समय में सिर्फ 12 गेंदों पर 27 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने स्कोर को इतना बड़ा बना दिया। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखया।

वो 19वां ओवर टर्निंग पॉइंट

जब बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी, तब हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 जरूरी विकेट झटके। मैच का सबसे टर्निंग पॉइंट हार्दिक का वो 19वां ओवर था। बुमराह का साथ निभाते हुए उन्होंने सैम करन का विकेट लिया और बेहद किफायती ओवर डालकर मैच भारत की मुट्ठी में कर दिया। इसी शानदार खेल के लिए हार्दिक पांड्या को ड्रेसिंग रूम में 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच' के मेडल से सम्मानित किया गया।

बेटे को दिखाना था अपना दम

मेडल मिलने के बाद हार्दिक काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा अगस्त्य और माहिका स्टैंड्स में मुझे देख रहे थे। मुझे उनके सामने अच्छा परफॉर्म करना ही था। मैं उन्हें दिखाना चाहता था कि मैं अपने खेल को लेकर कितना उत्साहित और जुनूनी हूं।'

अब सामने है न्यूजीलैंड की चुनौती

भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। 2024 में हमने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी, और अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होगी।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ Final: मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के नाम होंगे ये 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया रह जाएगी दंग!

Also Read
View All

अगली खबर