
Team India ODI Squad for Afghanistan Series: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG ODI Series 2026) के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले विराट कोहली चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। यह टीम इंडिया के लिए दूसरा बड़ा झटका है। दूसरी ओर रोहित शर्मा के भी खेलने पर सस्पेंश बरकरार है और वह भी नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया को एक ही सीरीज में तीन बड़े झटके लग सकते हैं।
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने ही घर में खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से खेलने की अनुमति मिल गई थी और उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया था, लेकिन फाइनल राउंड से पहले उन्हें दोबारा दिक्कत महसूस हुई, जिसकी वजह से वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए।
आपको बता दें कि इस सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह के साथ अब हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हार्दिक पांड्या भारत के लिए 94 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने 32 की औसत से 1904 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
वनडे सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो भारतीय टीम 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे खेलेगी, जबकि दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों दौरों पर मिलाकर उन्हें कुल 7 टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद भारतीय वनडे टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (OUT लेकिन अभी तक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं), हार्दिक पंड्या (OUT लेकिन अभी तक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं), यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, केएल राहुल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़।