क्रिकेट

नताशा स्टेनकोविच के साथ डिनर डेट पर देखें गए हार्दिक पांड्या, परिवार से भी मिलवा चुके हैं

लगता है कि इस अभिनेत्री के साथ हार्दिक पांड्या काफी गंभीर हैं। अब वह इनके साथ डिनर डेट पर देखे गए।

2 min read
Hardik pandya

मुंबई : टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हाल ही में अपने पीठ की सर्जरी कराकर इंग्लैंड से लौटे हैं और आते ही डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 की कंटेस्टेंट नताशा इन दोनों को मुंबई में बांद्रा में डिनर डेट पर एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर अब इस डिनर डेट की तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि चर्चा तो यह भी है कि हार्दिक और नताशा जल्द ही शादी करने वाले हैं और हार्दिक उन्हें अपने पूरे परिवार से मिलवा उन्हें मिलवा चुके हैं। उनकी इस रिश्ते को घर की भी मंजूरी मिल गई है।

नताशा ने जन्मदिन पर हार्दिक को दी थी बधाई

हार्दिक जब इंग्लैंड में अपना इलाज करा रहे थे तो उस वक्त नताशा ने उनके जन्मदिन पर अपनी और उनकी तस्वीर एक साथ पोस्ट कर लिखा- मेरे सबसे अच्छे दोस्त, यह साल आपके लिए एक रोलर कोस्टर की तरह रहा। बहुत सारी अच्छी चीजें हुई और कुछ ऐसी भी, जो नहीं होनी चाहिए थी। यही चीजें आपको मजबूत बनाती हैं। आप हम सभी के लिए प्रेरणा की तरह हैं और वह अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए आपकी ओर से किए गए हर काम के लिए और वह बेहद गर्व महसूस करती हैं।

हार्दिक ने वोटिंग की अपील की थी

नच बलिए सीजन 9 हालांकि अब खत्म हो चुका है, लेकिन हार्दिक ने इस शो में सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के लिए वोट अपील की थी। हार्दिक का यह पोस्ट काफी वायरल हुआ था। यह अलग बात है कि वह नच बलिए नहीं जीत सकीं। विजेता का ताज प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के सिर बंधा।

Updated on:
04 Nov 2019 09:43 pm
Published on:
04 Nov 2019 09:41 pm