कोलकाता : रविवार को एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल महिला क्रिकेट टीम की तीन चयनकर्ता घायल हो गईं। ये तीनों चयनकर्ता अंडर-23 टीम की चयन ट्रॉयल के लिए कोलकाता से बीरभूम जा रही थीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन तीनों गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
बता दें कि अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में बंगाल को अपना पहला मैच 12 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ खेलना है।