क्रिकेट

Harshit Rana: एक मैच के लिए हर्षित राणा को क्यों किया गया वनडे टीम में शामिल, क्या अर्शदीप सिंह का कटेगा पत्ता?

Harshit Rana India squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। क्या यह सिर्फ एक मैच का मौका है या इंग्लैंड दौरे की तैयारी? मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
2 min read
• •
Jun 19, 2026
Harshit Rana Injury Update
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। (फोटो सोर्स: IANS)

Harshit Rana India squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से पहले भारतीय टीम में हर्षित राणा की एंट्री ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। जब भारत पहले ही सीरीज ने 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, तो फिर अब हर्षित को सिर्फ इस मैच के लिए टीम में जोड़ने के पीछे क्या खास वजह है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि यह सिर्फ एक मैच की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी हो सकती है। अगर हर्षित राणा को चेन्नई वनडे में मौका मिलता है और वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो सिलेक्टर्स के लिए आगे का फैसला आसान हो सकता है।

इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका

अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देकर हर्षित को आजमा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह साफ संकेत होगा कि भारतीय टीम तेज गेंदबाजी विभाग में नए विकल्पों को परखना चाहती है।

बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि हर्षित राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह चेन्नई में टीम से जुड़ चुके हैं। घुटने की सर्जरी के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है।

युवा खिलाड़ियों पर BCCI की नजर

दिलचस्प बात यह है कि हर्षित को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज की योजनाओं में भी शामिल माना जा रहा है। ऐसे में चेन्नई वनडे उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका बन सकता है। भारतीय टीम फिलहाल युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उनको और मजबूत करने पर काम कर रही है। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विभाग में नए विकल्प तलाशना भी टीम की प्राथमिकता है। अब सबकी नजरें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर होंगी। अगर हर्षित राणा को मौका मिलता है और वह प्रभाव छोड़ते हैं, तो यह सिर्फ एक वनडे नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे का ट्रायल मैच भी साबित हो सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम (Updated):

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा

Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान