क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के बाद IPL से भी बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, घुटने की सर्जरी के बाद आया बड़ा अपडेट

Harshit Rana Injury Update: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की सोमवार को घुटने की चोट की सर्जरी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो वह T20 वर्ल्ड कप के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को भी मिस कर सकते हैं।
2 min read
Feb 10, 2026
Harshit Rana Injury Update
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। (फोटो सोर्स: IANS)

Harshit Rana Injury Update: चोट के चलते टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से बाहर हुए भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। राणा की सोमवार को ही घुटने की चोट की सर्जरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन के ज्‍यादातर हिस्से से या फिर पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो सकते हैं। उनके आईपीएल से बाहर होने पर कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में ये फ्रेंचाइजी उनके विकल्‍प की तलाश करेगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में लगी थी चोट

दरअसल, हर्षित राणा को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान चोट लग गई थी। स्‍कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चला। इसके बाद उन्‍हें यूएसए के खिलाफ सात फरवरी को खेले जाने वाले भारत के पहले मैच से एक दिन पहले टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह मोहम्‍मद सिराज की टीम में एंट्री हुई और उन्‍होंने पहले मैच में ही तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में हुई सर्जरी

टीओआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राणा की सर्जरी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में दिनशॉ पारदीवाला ने की है। उन्हें लेटरल मेनिस्कस की सर्जिकल रिपेयर की सलाह दी गई थी। सर्जरी और कुछ समय आराम करने के बाद वह रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे और बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे।

पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर रहने की संभावना

रिपोट में आगे कहा गया कि कि राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके आने वाले आईपीएल के एक बड़े हिस्से, या शायद पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर रहने की संभावना है।

Updated on:
10 Feb 2026 01:08 pm
Published on:
10 Feb 2026 01:08 pm