8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Kings: पंजाब किंग्स को तलाशने होंगे नए कोच, ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने दिया इस्तीफा

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने टीम का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी अब रिकी पोंटिंग की अगुवाई में नए कोचों की तलाश करेगी।
2 min read
Google source verification
Punjab Kings update news.

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग। (Photo- IANS)

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया है। दोनों ने हाल ही में फ्रेंचाइजी प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दी। दोनों कोचों के इस्तीफे के बाद इसके पंजाब किंग्स टीम प्रबंधन ने उनके विकल्प तलाशने होंगे।

क्यों छोड़ा पद?

ब्रैड हेडिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हेडिन टीम के साथ पिछले कोचिंग स्टाफ के समय से जुड़े हुए थे। उस समय ट्रेवर बेलिस टीम के मुख्य कोच थे।

वहीं, जेम्स होप्स ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज हैं और पंजाब किंग्स में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे। होप्स को रिकी पोंटिंग का करीबी माना जाता है। वह पोंटिंग के साथ ही कुछ साल पहले दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में आए थे।

माना जा रहा है कि हेडिन और होप्स दोनों को बिग बैश लीग (BBL) में नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं। इसी वजह से उन्होंने पंजाब किंग्स से अलग होने का फैसला किया है।

रिकी पोंटिंग पर होगी नए कोच चुनने की जिम्मेदारी

अब नए कोचिंग स्टाफ को चुनने की जिम्मेदारी रिकी पोंटिंग पर होगी। टीम प्रबंधन चाहता है कि नए कोचों के नाम दिसंबर के मध्य में होने वाली आईपीएल मिनी नीलामी से पहले तय कर लिए जाएं। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले टीम का नया कोचिंग सेटअप किस तरह तैयार होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स का प्रबंधन रिकी पोंटिंग के संपर्क में है। माना जा रहा है कि नए उम्मीदवारों को लेकर फैसला या उनके इंटरव्यू तभी शुरू होंगे, जब पोंटिंग उनसे बातचीत कर लेंगे।

साईराज बहुतुले ने भी छोड़ा था साथ

साईराज बहुतुले ने आईपीएल के 19वें सीजन के तुरंत बाद पंजाब किंग्स से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पंजाब किंग्स में सुनील जोशी की जगह ली थी। इससे पहले साईराज बहुतुले राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके थे। अब उनके साथ-साथ अन्य कोचों के टीम से अलग होने के बाद पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के सामने सपोर्ट स्टाफ को नए सिरे से तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है।