क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में पैट कमिंस नहीं, ये स्टार खिलाड़ी बनेगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, कोच ने बताया नाम

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस नहीं, बल्कि मिचेल मार्श को सौंपी जा सकती है। इस बात का समर्थन खुद टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 12:26 PM IST
australia_team.jpg
,,

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस नहीं, बल्कि मिचेल मार्श को सौंपी जा सकती है। इस बात का समर्थन खुद टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने किया है। टीम के कोच ने मिचेल मार्श के नाम को आगे रखा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कप्तान के तौर पर मार्श के नाम का ऐलान कर सकता है।


दरअसल, साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद फिंच ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद मार्श ने अनौपचारिक आधार पर टी20 में नेतृत्व की भूमिका निभाई है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड, जॉर्ज बेली की अध्यक्षता वाले सेलेक्शन पैनल का हिस्सा हैं। वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड को सिफारिश करेंगे कि 32 वर्षीय मार्श को औपचारिक आधार पर बागडोर सौंपी जाए। आरोन फिंच की सेवानिवृत्ति के बाद फुलटाइम कप्तान की भूमिका तय करना अभी भी बाकी है।

'टी20 विश्व कप के लिए बेस्ट कप्तान'

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि जिस तरह से वह उस टी20 टीम के साथ काम करने में सक्षम हैं, उससे हम खुश और सहज हैं। हमें लगता है कि वह टी20 विश्व कप के लिए बेस्ट कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मार्श की कप्तानी में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी जीती थी। एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में मार्श की वापसी की राह 20 ओवर के खेल में शुरू हुई, जब उन्होंने अपनी टीम को 2021 विश्व कप ट्रॉफी दिलाई।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

फाइनल में 50 गेंदों पर खेली थी नाबाद 77 रन की पारी

वह दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 50 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों के विजय लक्ष्य को एक ओवर से अधिक शेष रहते हुए हासिल कर लिया। मार्श ने 54 टी20 में मार्श ने 22.76 की औसत से 17 विकेट के अलावा नौ अर्धशतकों के साथ 1,432 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup के लिए टीम इंडिया स्क्वाड में इन 12 का खेलना तय

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज