
ICC Women’s T20 World Cup Final: लंदन में लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 7वां टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स में 28 से ज्यादा दर्शक पहुंचे। यह पहली बार है, जब इंग्लैंड में विमेंस का मैच देखने इतने दर्शक पहुंचे हैं। भले इंग्लैंड में ये सबसे ज्यादा हैं, लेकिन भारत में खेले गए 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड नहीं टूट सका है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को कुल 28,887 लोगों ने लॉर्ड्स के मैदान पर देखा है। इंग्लैंड में किसी भी मैदान पर यह दर्शकों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है, जब उन्होंने इतनी बड़ी संख्या महिलाओं का मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ खिताब पर कब्जा जमाया था। उस मैच को देखने के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम में 39,555 दर्शक जुटे थे। वह रिकॉर्ड अभी भी कायम है।
आईसीसी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी में इस बार 10 प्रतिशत इजाफा किया था। प्राइज मनी को 87,64,615 डॉलर रखा गया था, जो भारतीय रुपये में तकरीबन 83.41 करोड़ है। 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम को 23,40,000 डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 22.27 करोड़ है। वहीं, उपविजेता इंग्लैंड को 11,70,000 डॉलर की प्राइज मनी दी गई, जो भारतीय करेंसी के अनुसार, 11.13 करोड़ रुपये है।
भले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भी इस टी20 वर्ल्ड कप में करोड़ों की कमाई की। भारतीय टीम को तकरीबन 2.35 करोड़ रुपये टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मिले हैं, जबकि ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के लिए भारत को 88.94 लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी 3.23 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भारतीय टीम को मिले हैं।