क्रिकेट

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से पहले इंग्लैंड कैसे स्वदेश लौट गई? ICC पर लगा पक्षपात का आरोप, कौन उठाएगा टीमों का खर्च

1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने वाली वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत में फंसी हुई है। 4 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भारत में है, जबकि 5 मार्च को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड स्वदेश लौट चुकी है।

2 min read
Mar 10, 2026
T20 World Cup 2026
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अब भी भारत में फंसे (photo - EspncricInfo)

West Indies And South Africa Teams To Leave India: टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंची कई टीमों को टूर्नामेंट में अपने सफर की समाप्ति के बाद स्वदेश वापसी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ईरान और इजरायल के बीच हो रही भीषण बमबारी की वजह से मिडिल ईस्ट और पश्चिम एशिया का हवाई यातायात प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से कई टीमें निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक स्वदेश नहीं पहुंच सकी हैं।

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अब भी भारत में

1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने वाली वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत में फंसी हुई है। 4 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भारत में है, जबकि 5 मार्च को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड स्वदेश लौट चुकी है। इससे विवाद खड़ा हो गया है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर भेदभाव का आरोप लगाया जा रहा है। इंग्लैंड के जल्दी स्वदेश लौटने और वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के भारत में होने पर सवाल उठ रहे हैं।

माइकल वॉन ने आईसीसी की लगाई क्लास

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईसीसी पर खास ध्यान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "इस स्थिति में सभी टीमों के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए। आईसीसी टेबल पर किसी टीम का ताकतवर होना अहम नहीं होना चाहिए।"

क्विंटन डिकॉक आईसीसी पर भड़के'

दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी आईसीसी की आलोचना की है। डिकॉक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मजेदार है कि आईसीसी ने हमें कुछ नहीं बताया। इस बीच इंग्लैंड किसी तरह से हमारे से पहले कैसे जा रहा है? वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका तो बस अंधेरे में हैं। अजीब है कि अलग-अलग टीम का दूसरों से अधिक असर होता है।'

डिकॉक के साथी मिलर ने भी निराशा जताई

मिलर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मजेदार बात यह है कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड बाहर हुआ और आज रात चार्टर्ड उड़ान से स्वदेश वापस लौट गया जबकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अब भी कोलकाता में जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’

आईसीसी ने पक्षपात के लगे आरोपों का जवाब दिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने पक्षपात के लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि रवाना होने के क्रम पर फैसले सिर्फ एयरस्पेस की उपलब्धता, एयरक्राफ्ट रूटिंग अनुमति, वीजा की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं। यह कहना कि टीमों को इन रुकावटों के अलावा किसी और वजह से प्राथमिकता दी गई है, गलत है। कुछ दिन पहले, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, "मैं बस घर जाना चाहता हूं।" उनकी इस पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोरी थी।

खर्च कौन उठाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीमों की घर वापसी और इससे संबंधित लॉजिस्टिक का खर्च मुख्य रूप से आईसीसी उठाती है, जो इन टीमों को सुरक्षित रूप से उनके घर भेजने का प्रबंध कर रही है। ऐसे में ये दोनों टीमें अब जीतने भी दिन भारत में रुकेंगी उसका खर्च आईसीसी की उठाएगा।

Published on:
10 Mar 2026 08:31 am
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन