क्रिकेट

एशेज में स्टोक्स की कमी पर ये क्या बोल गए केविन पीटरसन! अपनी ही टीम को बताया कमजोर

आगामी एशेज श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपनी ही टीम को कमजोर बताया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 4:29 PM IST
ben stocks

नई दिल्ली। विवादों में घिरे इंग्लैंड के स्टार ऑलरांउडर बेन स्टोक्स एशेज के लिए टीम में शामिल नहीं किेए गए है। मारपीट के आरोपी होने के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनसे किनारा कर रखा है। हालांकि स्टोक्स के टीम में न होने के पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय जाहिर की है। अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी स्टोक्स की कमी पर बड़ा बयान दिया है। पीटरसन का कहना है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम को इस हरफरमौला क्रिकेटर की कमी खलेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज श्रृंखला दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक मानी जाती है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाते है।

पीटरसन ने अपनी ही टीम को बताया कमजोर
पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और इस वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में टीम को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कमी भी खलेगी। पीटरसन ने कहा कि मैं समझता हूं कि जो रूट और एलेस्टर कुक के बिना बल्लेबाजी क्रम बहुत कमजोर है। बल्लेबाजों में अनुभव की कमी है और अगर स्टोक्स टीम के साथ नहीं जाते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए और भी घातक होगा।

पीटरसन ने स्टोक्स को बताया मैच विनर क्रिकेटर
पीटरसन ने आगे कहा, "लोग कहते हैं कि एक खिलाड़ी से टीम नहीं बनती, लेकिन अगर वह एक खिलाड़ी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके विकेट दिलाए तो वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। वह खिलाड़ी अगर 70 गेंदों में शतक मार सकता है या टेस्ट मैचों में 100 गेंदों में 200 रन बना सकता है तो वह टीम के लिए बहुत बड़ा खिलाड़ी है।"

इंग्लिश टीम के तीन क्रिकेटर पहली बार एशेज में लेगे भाग
ब्रिसबेन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जो पहली बार एशेज में खेलेंगे। मार्क स्टोनमैन सलामी बल्लेबाज कुक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि जेम्स विन्स के नंबर तीन और डेविड मलान के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है। पीटरसन ने कहा, "मुझे कुक के साथ शुरुआत करने वाले बल्लेबाज की चिंता है। मैं नंबर तीन बल्लेबाज के लिए भी चिंतित हूं। मैं समझता हूं कि रूट को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए। मुझे नंबर पांच पर आने वाले बल्लेबाज की चिंता है और अगर स्टोक्स नहीं जाते हैं तो मुझे नंबर छह पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इसकी भी चिंता होगी।"

कंगारू टीम अपनी जीत को लेकर उत्साहित - पीटरसन
पीटरसन ने आगे कहा, "मैं इस सप्ताह आस्ट्रेलिया में था, वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और वह इंग्लैंड की टीम में मौजूद कमियों के बारे में बातें कर रहे हैं।" एशेज का पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

Published on: