15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड को कमजोर बताने वालों की बात में कोई दम नहीं: जॉनसन

जो लोग स्टोक्स के बिना इंग्लैंड को कमजोर बता रहे हैं, उसमें कोई दम है। मेरा मानना है कि इंग्लैंड स्टोक्स के बिना भी जीत सकती है।

2 min read
Google source verification
ashes series

लंदन. मुझे नहीं लगता कि जो लोग स्टोक्स के बिना इंग्लैंड को कमजोर बता रहे हैं, उसमें कोई दम है। मेरा मानना है कि इंग्लैंड स्टोक्स के बिना भी जीत सकती है। मेरा मानना है कि उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में कोई भी जीत सकता है। यह कहना है आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे मिशेल जॉनसन का। जॉनसन ने कहा है कि इंग्लैंड अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बिना भी एशेज सीरीज जीत सकती है। स्टोक्स 26 सितम्बर को ब्रिस्टल में नाइट क्लब में हुए एक विवाद के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।


23 नवम्बर से है एशेज मुकाबला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन ने कहा कि आप अगर आस्ट्रेलिया से हैं तो आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि इंग्लैंड स्टोक्स के बिना नहीं जीत सकती। इससे आपको ही नुकसान होगा। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज की शुरुआत 23 नवम्बर से ब्रिस्बेन में होगी। इंग्लैंड की कोशिश 2010-11 के बाद एक बार फिर आस्ट्रेलिया में एशेज पर कब्जा जमाने की होगी। इसके अलावा वह अपना पिछला शानदार प्रदर्शन दोहराने की भी कोशिश करेगी।

विकेट तेज और उछाल वाले होंगे

जॉनसन को उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया के गेंदबाज इंग्लैंड के अनुभवहीन बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदों से परेशान करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगी, लेकिन दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विकेट थोड़े ज्यादा उछाल वाले और तेज होंगे। कुछ नए खिलाडिय़ों को इससे परेशानी हो सकती है और यहीं आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि एशेज सीरीज में दोनों टीमों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। आस्ट्रेलिया जहां अपने तेज गेंदबाजों के दम पर उतरेगी वहीं इंग्लैंड की बल्लेबाजी में कम गहराई नहीं है। पिछले शंृखलाओं को देखें तो मुकाबला लगभग बराबर ही रहता है। आस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण में धार और गहराई है। इंग्लैंड के गेंदबाज भी कम अनुभवी नहीं हैं।