4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज: दोनों टीमें सीरीज जीत के लिए लगाएंगी ताकत

भारत - आस्ट्रेलिया दोनों की नजरें अब सीरीज अपने नाम करने पर है। रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरा मैच आस्ट्रेलिया के नाम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 12 Oct 2017, 6:27 PM IST

team india

हैदराबाद. दूसरे मैच में आठ विकेट से जीत के साथ बराबरी करते हुए आस्ट्रेलिया ने तीन-20 मैचों की सीरीज को रोमांचक बना दिया। सीरीज में शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भारत और आस्ट्रेलिया दोनों की नजरें अब सीरीज अपने नाम करने पर है। रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि गुवाहाटी में खेला गया दूसरा मैच आस्ट्रेलिया के नाम रहा था। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच होगा।
बेहेरेन्डार्फ से रहना होगा टीम इंडिया को सचेत
दूसरे मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहेरेन्डॉर्फ ने भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को सस्ते में समेटते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे। भारत इस मैच में सिर्फ 118 रन ही बना सका था। भारत को उम्मीद होगी की दूसरे मैच में बल्लेबाजों का विफल होना महज इत्तेफाक साबित हो और तीसरे मैच में उसके बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर दिखाएं। आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 1-4 से मात खानी पड़ी थी। अब उसके पास टी-20 सीरीज जीत दौरे का सुखद अंत करने का बेहतरीन मौका है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश एक बार फिर जीत की राह पर लौटने की होगी। मेजबान टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर शिखर धवन , रोहित शर्मा, कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और केदार जाधव पर होगी।
नेहरा के खेलने की उम्मीद!
आशीष नेहरा ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है। कोहली इस मैच में इस वरिष्ठ गेंदबाज को मौका दे सकते हैं। नेहरा ने नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि कर दी है। भारतीय गेंदबाजी का भार भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगा। वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धराशायी करने का जिम्मा संभालेंगे।
वार्नर और मैक्सवेल से उïम्मीदें
वहीं मेहमान टीम कप्तान डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल से फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है। पिछले मैच में ट्रेविस हेड और मोएजिज हेनरिक्स ने टीम को संकट से उबारते हुए जीत दिलाई थी। वार्नर को हालांकि अपने गेंदबाजों से ज्यादा उम्मीद है। पैट कमिस, जेसन, केन रिचर्डसन, नाथन कल्टर नाइल और एडम जाम्पा ने पिछले मैच में संयुक्त रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अगर यह गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर संयुक्त प्रदर्शन कर पाने में सफल रहता है तो भारत को परेशानी हो सकती है।

टीमें -भारत - विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आशीष नेहरा, लोकेश राहुल और अक्षर पटेल।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स, एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन।