
सिडनी. आगामी 2017-18 में होने वाली टेस्ट और वनडे एशेज सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी महिला संभावित टीम की घोषणा कर दी है। वनडे टीम में लॉरेन चेटले और ताहिरा मैक्ग्रा की वापसी हुई है। इन दोनों खिलाडिय़ों को इसी साल हुए आईसीसी महिला विश्व कप में टीम में नहीं चुना गया था।
चार खिलाड़ी पहली बार टेस्ट टीम में
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं इन दोनों खिलाडिय़ों को पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। इन दोनों के अलावा चार नई खिलाडिय़ों को पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का मौका है। इन अन्य चार खिलाडिय़ों में बेलिंडा वाकारेवा, अमांडा जेड वेलिंग्टन, बेथ मूनी, और एशले गार्डनर को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में टीम की नियमित कप्तान मैग लेनिंग नहीं होंगी। उनकी जगह रचेल हायनेस को टीम की कप्तानी मिली है।
हमारी टीम काफी संतुलित- हायनेस
टीम की घोषणा के बाद कप्तान रचेल हायनेस ने कहा, 'मैं अंतिम टीम चयन को लेकर उत्साहित हूं। हमारी टीम काफी संतुलित है और अंतिम एकादश का चुनाव करने में काफी परेशानी होगी। हम एशेज में अच्छी फॉर्म के साथ जा रहे हैं।Ó 15 सदस्यीय टीम अगले महीने एसीटी एकादश के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय मैच के बाद 13 सदस्यों की रह जाएगी। महिला एशेज सीरीज की विजेता का ऐलान खेल के तीनों प्रारूपों में होने वाली सीरीज से मिलने वाले अंकों के आधार पर होता है। आस्ट्रेलिया कुछ ही दिनों में अपनी टी-20 टीम की घोषणा करेगी।
वनडे टीम- रचेल हयनेस (कप्तान), क्रिस्टन बीम, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, लॉरेन कैटल, एशले गर्डनर, , एलिस हेली, जेस जोनासन, ताहिरा मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शट, एलिस विलानी, अमांडा-जेड वेलिंगटन
टेस्ट टीम- रशेल हायनेस (कप्तान) क्रिस्टन बीम, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, लॉरेन कैटल, एशले गर्डनर, एलिस हेली, जेस जोनासन, तहालिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलीस पैरी, मेगन शट, बेलिंडा वाकरवा, एलिस विलीनी, अमांडा- जेड वेलिंगटन।
Published on:
10 Oct 2017, 10:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.