क्रिकेट

विश्व कप क्रिकेट : अब भारत और न्यूजीलैंड मैच पर मौसम की बुरी नजर, बारिश डाल सकती है बाधा

बारिश के कारण तीन मैच हो चुके हैं रद्द पूरे सप्ताह नॉटिंघम में बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जारी कर रखी है चेतावनी

2 min read
india new zealand match
अब भारत और न्यूजीलैंड मैच मौसम की बुरी नजर, बारिश डाल सकती है बाधा

नॉटिंघम : भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद दूसरे मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थामकर भारत विश्व कप में अभी तक अपराजेय है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला विश्व कप में एक और अपराजेय टीम न्यूजीलैंड से गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होना है। इस मुकाबले पर सभी भारतीय प्रशंसकों की नजर लगी हुई है। लेकिन नॉटिंघम से आ रही खबर अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शिखर धवन पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब टीम इंडिया के मैच पर मौसम की बुरी नजर लगी है। स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

बारिश के कारण अभी तक रद्द हो चुके हैं तीन मैच

बता दें कि बारिश के कारण तीन मैच रद्द हो चुके हैं। सबसे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेट चढ़ा और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और विंडीज का मैच बारिश में बह गया। इसके अलावा मंगलवार को बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

कम ओवरों का हो सकता है मैच

नॉटिंघम के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस इलाके में बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। हालांकि दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है। अगर ऐसा हुआ तो कम ओवरों का मैच संभव हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इंग्लैंड के अधिकतर इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी कर रखी है। उनके अनुसार, नॉटिंघम क्षेत्र में इस सप्ताह के अधिकतर समय तक बारिश होने का अनुमान है।

Updated on:
12 Jun 2019 03:01 pm
Published on:
11 Jun 2019 06:40 pm
Also Read
View All
32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?