क्रिकेट

Eng vs Ind: जेम्स एंडसरन को विराट कोहली से भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने लगाया जुर्माना

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भिड़ना भारी पड़ा है। आईसीसी ने उनके बतार्व के कारण उनपर 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 3:56 PM IST
james
Eng vs Ind: जेम्स एंडसरन को विराट कोहली से भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच इस समय लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में फिलहाल भारत की पहली पारी प्रगति पर है। आज इस मैच के तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। दूसरे दिन खेल समाप्ति के समय भारत अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका था। आज इससे आगे की खेल होगी। शनिवार को हुए दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उनपर जुर्माना लगा दिया है।

विराट से भिड़े थे जेम्स-
दूसरे दिन के खेल में जिस समय भारत अपनी पहली पारी खेल रहा था, उस समय जेम्स एंडरसन भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ अपील करते हुए ज्यादा ही आक्रमक हो गए थे। उस दौरान आवेश में जेम्स एंडरसन विराट कोहली के साथ-साथ फिल्ड पर मौजूद अंपायर से भी उलझ पड़े थे। उनके इस बतार्व के लिए आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया गया है।

कब हुआ था ये बवाल-
भारत की पारी के दौरान जिस समय 29वां ओवर फेंका जा रहा था, उस समय जेम्स एंडरसन के सामने भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। तब तक कोहली एक अच्छी शुरुआत पा चुके थे। लिहाजा वो इंग्लैंड के नजरिए से खतरनाक बनते जा रहे थे। मेजबान टीम के गेंदबाज कोहली के विकेट की कीमत अच्छे से समझते है। लिहाजा उनके खिलाफ हर एक मौके पर जोरदार अपील हो रही थी।

जेम्स ने की थी LBW की अपील-
29वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की थी। लेकिन फिल्ड पर मौजूद अंपायर कुमार धर्मसेना ने उसे नकार दिया था। इसके बाद एंडरसन ने अंपायर के साथ आक्रमक लहजे में बहस की थी। जिसके चलते उनपर आईसीसी ने यह जुर्माना लगाया है।

Updated on:
9 Sep 2018, 3:56 PM IST
Published on: