28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिसंबर में शादी करने जा रहा है भारतीय क्रिकेट का ये उदीयमान सितारा, पत्रकार की बेटी बनेगी पत्नी

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कई यादगार पारियां खेलने वाले संजू सैमसन इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Sep 2018, 2:43 PM IST

sanju

दिसंबर में शादी करने जा रहा है भारतीय क्रिकेट का ये उदीयमान सितारा, पत्रकार की बेटी बनेगी पत्नी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उदीयमान सितारे संजू सैमसन दिसंबर में शादी करने जा रहे है। संजू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए इस बात की पुष्टि की है। मूलत: केरल के रहने वाले संजू सैमसन ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। संजू ने रविवार को अपनी शादी की घोषणा की। अपने फेसबुक पोस्ट में सैमसन ने बताया कि वह इस साल दिसंबर में अपनी कॉलेज की क्लासमेट से शादी करेंगे।

पांच साल से प्यार करते हैं संजू-

केरल के 23 वर्षीय विकेटकीपर सैमसन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की। अपनी मंगेतर चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करने के साथ ही सैमसन ने अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने कहा, "22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'हाई' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक पांच साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।"

सैमसन ने परिजनों को कहा शुक्रिया-

सैमसन ने आगे लिखा, "हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए।" चारू के पिता बी.रामेश कुमार एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में कहा कि सैमसन और उनकी बेटी की शादी 22 दिसंबर को होगी।

चारू के पिता ने ये कहा-

चारू के पिता बी. रमेश कुमार ने कहा, "दोनों मार इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से यह शादी तय हुई है।" चारू वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे।