
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात की टी-20 लीग में अपनी जांच को जारी रखने का फैसला किया है। उसने कहा है कि उसके पास इस तरह के सबूत हैं कि इस लीग में भ्रष्टाचार हुआ है। अजमान टी-20 ऑल स्टार्स लीग जनवरी के अंत में तीन दिन तक पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसे न ही स्थानीय अजमान क्रिकेट परिषद से मान्यात मिली थी न ही अमीरता क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी से।
वीडियो में जानबुझकर आउट हो रहे थे बल्लेबाज
आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) को इसमें भ्रष्टाचार का शक तब हुआ जब उसने कुछ ऐसे वीडियो देखे जिसमें खिलाड़ी संदेहास्पद तरीके से आउट हुए थे। बल्लेबाज आसानी से मामूली गेंद पर स्टम्पिंग हो गए थे और कई आसान रन आउट भी हुए थे। आईसीसी की एसीयू के महा प्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा कि कई लोगों से बात करने के बाद इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि यह भ्रष्ट टूर्नामेंट है।
देखें वो वायरल वीडियो
क्रिकेट की छवि को लगा धब्बा- मार्शल
मार्शल ने कहा कि यह टूर्नामेंट मान्यता प्राप्त नहीं था न ही इसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मान्यता मिली थी इसलिए न ही ईसीबी और आईसीसी के पास भ्रष्टाचार रोधी नियम के तहत इस पर कार्रवाई करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें भ्रष्टाचार है इसके पुख्ता सबूत हैं और इससे क्रिकेट की छवि पर धब्बा लगा है इसलिए पर हमारी जांच जारी रहेगी। मार्शल ने जारी जांच की दिशा पर बोलते हुए कहा कि अभी टूर्नामेंट के आयोजकों की पहचान करने पर जांच केंद्रित है।
सलमान बट भी हैं लपेटे में
फिक्सिंग के इस नए विवाद में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट भी लपेटे में है। गौरतलब हो कि बट पहले भी मैच फिक्सिंग के मामले में सजा काट चुके है। मीडिया रिर्पोटों के मुताबिक सलमान बट इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।